हिंदी
भीलवाड़ा: खराब खाना खाने की वजह से एक ही परिवार के 13 लोगों की तबियत खराब हो गई है। अचानक तबियत खराब होने की वजह से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहाज़पुर घाटारानी माता जी के यहां पोहे और दाल खाने से एक ही परिवार के 13 लोग फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गए हैं। पोहे और दाल खाने की वजह से सभी को उल्टी होने लगी। इनमें 2 पुरुष 8 बच्चे और 3 महिला शामिल हैं।

सभी 13 लोगों को जहाज़पुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी रजवास गांव के रहने वाले हैं।
Published : 23 July 2019, 10:14 AM IST
No related posts found.