
महराजगंज: इस साल दुर्गा पूजा के मौके पर जनपद में विख्यात सिसवा में भव्य पांडाल स्थापित किया जाएगा। इस बार दुर्गा पूजा समितियां गुफाओं में माता के दर्शन के साथ तमाम तीर्थस्थलों के दर्शन कराएंगी। साथ ही समितियों ने जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व भ्रूण हत्या के प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी ली है।
यह भी पढ़ें: शराब भट्टी लोगों के लिए बनी मुसीबत, शिकायत करने पर भी अधिकारी कर रहे नजरअंदाज
120 फुट की ऊंचाई और 60 फुट की चौड़ाई का भव्य पांडाल बनाया जा रहा है। पांडाल के प्रथम तल में 15 फुट ऊंची और 20 फुट की चौड़ाई में माता की नटराज प्रतिमा स्थापित होगी। द्वितीय तल पर भव्य गुफा में शिव-पार्वती दरबार की झांकी रहेगी। जिसमें बाग-बगीचे और झरने के बीच आठ देवी-देवता शामिल रहेंगे। तीसरे तल पर माता वैष्णो देवी की पिंडी और माता अष्टभुजी का दरबार रहेगा।
यह भी पढ़ें: चलते-चलते कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
लोकायन दुर्गा पूजा सेवा समिति पुरानी पुलिस चौकी के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि भव्य पंडाल में कैलाश मानसरोवर, क्षीर सागर में लक्ष्मी-विष्णु के साथ माता की भव्य प्रतिमा का दर्शन होगा। साथ ही सुंदर झरने के बीच श्रद्धालुओं को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया जाएगा।
Published : 12 September 2019, 4:51 PM IST
Topics : Durga pooja Maharajganj Siswa Bazar uttar pradesh उत्तर प्रदेश जनपद दुर्गा पूजा महोत्सव पांडाल महराजगंज सिसवा बाजार