Mumbai: बार में छापेमारी के दौरान 12 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाओं को छुड़ाया गया

डीएन ब्यूरो

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में शुक्रवार को एक बार में छापेमारी के दौरान कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)
सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)


मुंबई: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में शुक्रवार को एक बार में छापेमारी के दौरान कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंबई उपनगर के गजाधर बांध इलाके में तड़के एक बार में छापा मारा।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बार के मालिक, दो कर्मचारियों और नौ ग्राहकों को महाराष्ट्र होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध एवं महिलाओं की गरिमा का संरक्षण अधिनियम, 2016 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से नकदी, एम्पलीफायर, स्पीकर समेत अन्य सामग्री भी बरामद की है।










संबंधित समाचार