Uttar Pradesh: शौच करने गई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली पीड़िता

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह बाहर शौच करने गई 10 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 March 2023, 8:41 AM IST

आगरा: आगरा के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह बाहर शौच करने गई 10 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ पीड़िता को रेल पटरी के किनारे झाड़ियों में देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

वहीं घटना से नाराज लोगों ने जगनेर रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त (नगर) विकास कुमार ने अरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विकास कुमार के अनुसार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं,जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published : 
  • 14 March 2023, 8:41 AM IST

No related posts found.