रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बावजूद क्यों भड़के GTA 6 के फैंस? जानिए 30 FPS विवाद की पूरी सच्चाई

शानदार Review मिलने के बाद भी GTA 6 को 30 FPS की लिमिट की वजह से गेमर्स की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर गेम के परफॉरमेंस और ग्राफिक्स को लेकर बहस छिड़ गई है। तो फिर, रिकॉर्ड तोड़ने वाले रिव्यू मिलने के बाद भी गेमर्स GTA 6 की 'रिव्यू-बॉम्बिंग' क्यों कर रहे हैं?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 November 2026, 12:45 PM IST
New Delhi: गेमिंग की दुनिया में  सबसे चर्चित वीडियो गेम सीरीज में से एक Grand Theft Auto (GTA) की नई कड़ी GTA 6 को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। गेमर्स को  करीब  13 साल के लंबे इंतजार के बाद  इसका नया वर्जन खेलने का मौका मिला है। गेल रिलीज होने के बाद जिन गेमर्स ने सबसे पहले इस गेम को खेला और इसका रिव्यू दिया, उन्होंने गेम की काफी तारीफ की।
Metacritic वेबसाइट पर GTA 6 को गेमिंग क्रिटिक्स के रिव्यू के आधार पर 100 में से औसतन 99 अंक मिले हैं। लेकिन सोचो उसके बाद भी कुछ गेमर्स ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। इसकी बड़ी वजह 30 FPS को लेकर हो रही बहस को बताया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गेमर्स ने जिसे समीक्षक मास्टरपीस बताया है, उसी को लेकर खिलाड़ी आखिर नाराज क्यों हैं? क्या शानदार ग्राफिक्स और कहानी के बावजूद 30 FPS गेमिंग के अनुभव को प्रभावित कर सकता है? आइए समझते हैं पूरा विवाद।

रिलीज होते ही छाया लेकिन फिर भी विवाद क्यों?

इस बार, रॉकस्टार गेम्स ने इसकी कहानी को 'लियोनिडा' नाम के एक काल्पनिक अमेरिकी राज्य में सेट किया है। खिलाड़ी दो मुख्य किरदारों जेसन और लूसिया के नज़रिए से इस कहानी का अनुभव कर सकेंगे। खास बात यह है कि GTA सीरीज़ में पहली बार किसी महिला किरदार को मुख्य भूमिका में रखा गया है। गेम के शानदार ग्राफ़िक्स, नई कहानी, दिलचस्प किरदारों और ओपन वर्ल्ड में घूमने की आज़ादी को लेकर पहले से ही काफ़ी उत्साह था। लगभग 13 साल बाद आ रहे इस नए गेम को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता थी कि कई गेमर्स ने इसे खेलने के लिए अपनी नौकरी से छुट्टी तक ले ली।

क्या है 30 FPS का पूरा विवाद?

GTA 6 को लेकर गेमर्स सबसे ज्यादा गुस्सा 30 FPS को लेकर है। FPS का पूरा नाम Frames Per Second है। सिंपल भाषा में समझे तो एक सेकंड में स्क्रीन पर कितनी तस्वीरें दिखाई देती हैं, उसे FPS कहते हैं।

  • 30 FPS: एक सेकंड में 30 तस्वीरें दिखाई देती हैं।
  • 60 FPS: एक सेकंड में 60 तस्वीरें दिखाई देती हैं।

क्या है 30 FPS का पूरा विवाद?

क्या गेम की कहानी और ग्राफिक्स में भी है कमी?

कुछ गेमर्स ने 30 FPS के अलावा  GTA 6 की कहानी, मिशन और गेम की धीमी गति पर भी सवाल किए है। कुछ गेमर्स को गेम में दिखाई गई असली जिंदगी जैसी चीजें पसंद आ रही है तो कुछ को नहीं आ रही है।

गोरखपुर में DCM ने हाथी को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में सड़क पर तड़पता रहा गजराज; दो युवक भी घायल

भारत में GTA 6 कब और कैसे खेल सकेंगे?

इस गेम को भारत में पहले ही 19 नवंबर 2026 को रिलीज किया जा चुका है। लेकिन अभी ये गेम सिर्फ PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर खेला जा सकता है। इस गेम को खेलने के लिए आपके पास इन दोनों में से एक कोई गेमिंग कंसोल होना जरूरी है।

GTA 6 इस समय अपनी शानदार रेटिंग और कम यूजर स्कोर को लेकर चर्चा में है। एक तरफ गेम को क्रिटिक्स ने 100 में से 99 अंक दिए हैं, तो दूसरी तरफ यूजर्स की रेटिंग 5.4 तक पहुंच गई है। ऐसे में गेम की तारीफ करने वालों और इसकी कमियां बताने वाले खिलाड़ियों के बीच बहस जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  21 November 2026, 12:44 PM IST