
खिलाड़ियों में विवाद फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
New delhi: श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया ए की हार के बाद मैदान पर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई फील्डर्स के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीच-बचाव करते हुए वैभव को पीछे खींचा। यह मुकाबला सिर्फ खेल के रोमांच के लिए ही नहीं, बल्कि मैदान पर हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के लिए भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
जैसे ही श्रीलंका ए ने सुपर ओवर जीतकर जश्न मनाना शुरू किया, वैसे ही युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी किसी बात पर भड़क गए। ऐसा लगा कि उन्हें यह बात पसंद आई कि खराब लाइटिंग होने के बाद भी सुपर ओवर करवाया गया। देखते ही देखते क्रीज पर मौजूद श्रीलंकाई फील्डर और वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात सिर्फ जुबानी जंग तक नहीं रुकी, बल्कि दोनों तरफ के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर ही धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हालात को बिगड़ता देख अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी तुरंत बीच-बचाव करने उतरे। वैभव पीछे हटते हुए भी विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए।
UP Crime: महराजगंज में बोतल में पेट्रोल नहीं मिला तो कर दिया ये कांड, मचा बवाल
यह मामला सुपर ओवर के आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद हुई जब कुगाथस माथुलन ने वैभव को गेंद डाली। माथुलन ने शानदार यार्कर डाली जिस पर वैभव शॉट नहीं खेल पाए। श्रीलंका ए के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी माथुलन के जश्न मनाने के तरीके या मैच खत्म होने के बाद उनसे कुछ कहा गया इसलिए भड़क उठे। ऐसा लगा कि उन्हें यह बात पसंद आई कि खराब लाइटिंग होने के बाद भी सुपर ओवर करवाया गया। मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस हुई और फिर उन्होंने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया। इसके बावजूद वैभव का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह पीछे हटते हुए भी विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए।
बदायूं में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
सूर्यवंशी को श्रीलंका के खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने अलग किया और मामले को शांत कराने की कोशिश की। यहां तक कि जब खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब भी सूर्यवंशी खुश नजर नहीं आ रहे थे और टीम के साथियों ने उन्हें शांत कराया और पवेलियन की ओर भेजा। कमेंटेटर ने कहा कि जो स्थिति बनी वो सही नहीं है क्योंकि मैच बहुत रोमांचक रहा था।
Location : New Delhi
Published : 15 June 2026, 8:36 PM IST