IPL: गुजरात के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास

तिलक वर्मा ने IPL 2026 में 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक जड़ा। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 April 2026, 9:38 AM IST
google-preferred

New Delhi: तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला शतक जड़ दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 101 रन पूरे किए। इस तरह उन्होंने न सिर्फ अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया, बल्कि इतिहास भी रच दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 224 से अधिक रहा। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। यह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक है। उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में शतक लगाया था।

IPL 2026 का सबसे तेज शतक

तिलक वर्मा का यह शतक IPL 2026 का भी सबसे तेज शतक बन गया है। उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस सीजन में 52 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। इस सूची में क्विंटन डिकॉक का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इस सीजन शतक लगाया है।

धीमी शुरुआत के बाद तूफानी पारी

तिलक वर्मा की शुरुआत काफी धीमी रही थी। 14 ओवर तक उन्होंने 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और अगली 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए। पांचवें नंबर पर आकर शतक लगाना भी एक खास उपलब्धि मानी जा रही है।

IPL 2026: रिंकू सिंह की छक्कों की बारिश से केकेआर पटरी पर लौटी

आईपीएल करियर पर एक नजर

तिलक वर्मा 2022 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने 60 मैचों में 1643 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी बल्लेबाजी लगातार टीम के लिए अहम साबित हो रही है।

मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम सिर्फ 100 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई ने 99 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन व पर्पल कैप की रेस में अंशुल कंबोज सबसे आगे

गेंदबाजों का भी दमदार प्रदर्शन

मुंबई की जीत में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 15 रन दिए और इस सीजन का अपना पहला विकेट हासिल किया।

Location :  New Delhi

Published :  21 April 2026, 9:38 AM IST

Advertisement