Live Now

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया, LSG की तरफ से ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद जहां जीत की लय में है, वहीं लखनऊ अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 April 2026, 3:20 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 05 Apr 2026 07:20 PM (IST)

      IPL 2026 LIVE: ऋषभ पंत की कप्तानी पारी से लखनऊ की पहली जीत, SRH को 5 विकेट से हराया

      राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए बेहद उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। 'नवाबों' की इस टीम ने 'निजामों' के शहर में कांटे की टक्कर के बाद बाजी मारी।
      लखनऊ की इस जीत के असली हीरो कप्तान ऋषभ पंत रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए जब टीम दबाव में थी, तब पंत ने अपनी साहसी बल्लेबाजी से मैच का पासा पलट दिया। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत लखनऊ ने अंतिम ओवरों में संयम बनाए रखा और जीत की रेखा को पार किया।
      सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और 156 रनों के छोटे लक्ष्य को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। हैदराबाद ने मैच को आखिरी ओवरों तक खींचकर लखनऊ को कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंततः 156 रनों का स्कोर इस पिच पर लखनऊ के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए काफी नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने न सिर्फ दो अंक हासिल किए, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी लय भी पकड़ ली है। वहीं, हैदराबाद के लिए अच्छी शुरुआत के बावजूद डेथ ओवरों में रनों का बचाव न कर पाना हार की मुख्य वजह बना।

    • 05 Apr 2026 06:47 PM (IST)

      SRH vs LSG Live Score: LSG को बड़ा झटका, पूरन रनआउट

      मैच का पासा पलट देने वाला पल! लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन पवेलियन लौट चुके हैं। हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की चतुराई और विकेटकीपर ईशान किशन की फुर्ती ने लखनऊ की कमर तोड़ दी है। शिवांग ने गेंद को हवा में उछाला, जिस पर बड़ा शॉट खेलने के लिए पूरन क्रीज से काफी बाहर निकल आए। पूरन गेंद को कनेक्ट करने में पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे कीपर ईशान किशन के दस्तानों में गई। जब तक पूरन वापस क्रीज में लौट पाते, ईशान किशन ने गिल्लियां बिखेर दीं और एक सटीक रन-आउट को अंजाम दिया।

      LSG 108/4

    • 05 Apr 2026 06:24 PM (IST)

      IPL 2026: LSG का 10 ओवर का खेल खत्म, 80/2 टीम का स्कोर

      IPL 2026 Live Score: 9.2 ओवर में LSG को मारक्रम के रूप में दूसरा झटका, 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट

    • 05 Apr 2026 06:05 PM (IST)

      IPL 2026 Live Score: 6 ओवर के बाद LSG 53/1

      लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं. एडेन मार्कराम 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, पंत 2 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर टिके हुए हैं।

    • 05 Apr 2026 05:57 PM (IST)

      IPL 2026: 4.4 ओवर के बाद LSG ने अपना पहला विकेट खोया

      सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने मैच के 5वें ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स की सलामी जोड़ी को तोड़कर मैच में रोमांच भर दिया है। मलिंगा की एक सटीक 'शॉर्ट पिच' गेंद को पुल करने के प्रयास में मिचेल मार्श अपना नियंत्रण खो बैठे। गेंद मार्श के बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर सीधे डीप मिड-विकेट पर खड़े नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों में समा गई। रेड्डी ने बिना कोई गलती किए एक आसान सा कैच लपका और मार्श को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। लखनऊ के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि मार्श खतरनाक साबित हो रहे थे। अब लखनऊ को जीत के लिए 92 गेंदों में 122 रनों की दरकार है।

    • 05 Apr 2026 04:46 PM (IST)

      IPL 2026 LIVE: लखनऊ की पारी शुरू

      LSG, 157 रनों का टारगेट चेज करने के लिए मैदान पर तैयार .ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम क्रीज पर हैं.

    • 05 Apr 2026 04:26 PM (IST)

      SRH vs LSG Live Score, IPL 2026: 10 ओवर का खेल खत्म, हैदराबाद 35/4

      मैच के 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। हैदराबाद की तरफ से H. Klaasen और N. K. Reddy दोनों छोर संभाले हुए हैं। टीम को मैच में वापसी करने के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है।

    • 05 Apr 2026 04:17 PM (IST)

      SRH vs LSG Live Score, IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथी सफलता, लिविंगस्टन भी आउट

      सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब दिगवेश सिंह ने लियम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजकर हैदराबाद को चौथा बड़ा झटका दिया है। दिगवेश ने चतुराई से गेंद की गति कम की और ऑफ-स्टंप के काफी बाहर 'फ्लोटेड' गेंद डाली। लिविंगस्टोन ने इस पर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले के ठीक बीच में लगकर हवा में उछल गई।

    • 05 Apr 2026 04:11 PM (IST)

      पॉवरप्ले का खेल खत्म, SRH का स्कोर 22/3

      मुकाबले के पहले 6 ओवर पूरी तरह से लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के नाम रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पावरप्ले के खेल में महज 22 रनों पर अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के सामने हैदराबाद का टॉप ऑर्डर पूरी तरह धराशायी हो गया। फिलहाल, संकट की इस घड़ी में टीम को संभालने की जिम्मेदारी हेनरिक क्लासेन (1*) और लियम लिविंगस्टोन (12*) के कंधों पर है।

    • 05 Apr 2026 03:57 PM (IST)

      LSG के हाथ लगी तीसरी बड़ी सफलता, ईशान किशन को प्रिंस यादव ने वापिस भेजा

      सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और अब युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने कप्तान ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर स्टेडियम में सन्नाटा पसर दिया है। प्रिंस ने 134.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऑफ-स्टंप की लाइन पर एक बेहतरीन फुल लेंथ गेंद डाली, जो टप्पा खाने के बाद बेहद सलीके से अंदर की ओर आई। क्रीज पर जमे ईशान किशन ने गेंद की गति और मूवमेंट को भांपने में गलती की और ड्राइव खेलने की कोशिश में पूरी तरह बीट हो गए। गेंद सीधे ऑफ-स्टंप से जा टकराई और उसे उखाड़ फेंका। इस घातक विकेट के साथ हैदराबाद का स्कोर महज 11 रन पर 3 विकेट हो गया है।

    • 05 Apr 2026 03:51 PM (IST)

      शमी की एक और बड़ी सफलता, मैच के तीसरे ओवर में ट्रेविस हेड को चलता किया

      हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद शमी ने अब सनराइजर्स के दूसरे खतरनाक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी है। ओवर की शुरुआत में ही शमी ने एक चतुर 'ऑफ-कटर' फेंकी, जिसे पढ़ने में हेड पूरी तरह नाकाम रहे। क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हेड ने गेंद की धीमी गति को भांपते हुए शॉट रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गेंद बल्ले का ऊपरी हिस्सा लेकर मिड-ऑफ की ओर हवा में तैर गई, जहाँ एडन मार्करम ने आगे की ओर डाइव लगाकर एक लो-कैच लपका। इस बड़े विकेट के साथ ही हैदराबाद की 'ट्रेविषेक' की जोड़ी टूट चुकी है और सनराइजर्स की टीम शुरुआती ओवरों में ही मुश्किल में नजर आ रही है।

    • 05 Apr 2026 03:42 PM (IST)

      SRH को बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

      राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी का लोहा मनवाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की चतुराई भरी फील्डिंग सजावट का फायदा उठाते हुए शमी ने ऑफ-स्टंप के बाहर धीमी गति की गेंद डाली, जिस पर अभिषेक शर्मा गच्चा खा गए। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड की ओर गई, जहाँ मणिमारन सिद्धार्थ ने अपनी दाईं ओर शानदार डाइव लगाकर एक मुश्किल कैच लपका और अभिषेक की दो गेंदों की पारी का अंत कर दिया। इस शुरुआती झटके के साथ हैदराबाद का स्कोर मात्र 1 रन पर 1 विकेट हो गया है।

    • 05 Apr 2026 03:32 PM (IST)

      IPL 2026 Live: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

      03:30 PM: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में घमासान शुरू होने को है! हालांकि यह दोपहर का मुकाबला है, लेकिन हैदराबाद के आसमान में बादलों की लुका-छिपी जारी है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दोनों अंपायर मैदान के बीचों-बीच पहुंच चुके हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी मैदान पर अपनी पोजीशन लेने के लिए हडल (Huddle) बना रहे हैं।

    • 05 Apr 2026 03:25 PM (IST)

      सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

      सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट मैदान में उतर रहे हैं।

    • 05 Apr 2026 03:24 PM (IST)

      लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

      लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिशेल मार्श, एडनमार्कम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ मैदान में उतर रहे हैं।

    • 05 Apr 2026 03:21 PM (IST)

      लखनऊ ने जीता टॉस

      सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान Rishabh Pant ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Hydrabad: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, जहां एक टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहती है, तो दूसरी अपनी पहली जीत के लिए बेताब है। Sunrisers Hyderabad और Lucknow Super Giants के बीच यह टक्कर क्रिकेट फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है।

हैदराबाद के मैदान पर हाई-वोल्टेज मुकाबला

यह मैच Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में खेला जा रहा है, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच के लिए जाना जाता है। यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो जाता है।

Location : 
  • Hydrabad

Published : 
  • 5 April 2026, 3:20 PM IST

Advertisement