
New Delhi: भारतीय महिला टीम ने टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है।
पाकिस्तान की 8 बल्लेबाज ही दहाई तक नहीं पहुंच सकी। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले।
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। उसने पाकिस्तान से पहले हॉन्गकॉन्क और थाईलैंड को हराया था। दूसरी ओर पाकिस्तान को पहली हार मिली है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हॉन्गकॉन्ग से अगला मैच जीतना होगा।
भारतीय टीम ने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में चेज कर लिया। टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नशरा संधू की तीसरी बॉल पर चौका और चौथी बॉल पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
56 रन का टारगेट का चेज कर रही भारतीय टीम की शुरुआत मिलीजुली रही है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर के खेल में 3 विकेट पर 34 रन बनाए।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर
Location : New Delhi
Published : 6 September 2026, 2:31 AM IST