
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर (Img: Google)
New Delhi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही है। हालांकि, भारतीय टीम को इस सीरीज में दो बड़े नामों, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर कमी खलेगी। दोनों ही खिलाड़ी चोटिल होने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने उनकी फिटनेस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
पहले वनडे से ठीक पहले मोर्केल ने बताया कि शुभमन गिल की रिकवरी उम्मीदों से बेहतर है। उन्होंने कहा, “मेरी 2 दिन पहले शुभमन गिल से बात हुई थी। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं, यह टीम के लिए एक सकारात्मक संकेत है।” गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली T20 सीरीज में खेलने की उम्मीद है। अगर उनका रिकवरी प्रोसेस इसी गति से चलता रहा, तो वे जल्द टीम में लौट सकते हैं।
गिल की तुलना में श्रेयस अय्यर की चोट अधिक गंभीर है। मोर्केल ने बताया, “श्रेयस अय्यर ने रिहैब शुरू कर दिया है। वह मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी में अभी समय लगेगा। हम चाहते हैं कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट होकर ही टीम से जुड़ें।” श्रेयस की फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट सावधानी बरत रहा है, क्योंकि उनकी चोट आंतरिक थी और सर्जरी के बाद वापस मैदान पर लौटने की प्रक्रिया लंबी होती है।
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर (Img: Google)
शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गर्दन में चोट लगी थी। कोलकाता में खेले गए उस टेस्ट की पहली पारी में साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलते समय उनकी गर्दन में अचानक तेज खिंचाव आ गया। यह चोट देखने में मामूली लग रही थी, लेकिन बाद में इसकी गंभीरता बढ़ गई। इसी कारण वह दूसरा टेस्ट, फिर वनडे सीरीज और अब T20 की उपलब्धता का इंतजार कर रहे हैं।
जबकि, दूसरी तरफल श्रेयस अय्यर की चोट कहीं अधिक खतरनाक थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कैच पकड़ते समय वह पेट के बल जमीन पर जोर से गिर पड़े। टक्कर इतनी तीव्र थी कि उनके पेट के ऊपरी हिस्से में आंतरिक रक्तस्त्राव शुरू हो गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल सिडनी ले जाकर सर्जरी करवाई गई। अब रिहैब जारी है, लेकिन वापसी में अभी कई हफ्ते लग सकते हैं।
गिल और अय्यर दोनों की अनुपस्थिति से युवा खिलाड़ियों को मौका जरूर मिल रहा है, लेकिन दो अनुभवी बल्लेबाजों की कमी भारतीय मध्यक्रम और टॉप ऑर्डर दोनों के लिए चुनौती है। कप्तानी की जिम्मेदारी भी नए खिलाड़ियों पर आ रही है, जो टीम संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
Location : New Delhi
Published : 29 November 2025, 12:33 PM IST