
शुभमन गिल (Img- Pinterest)
New Delhi: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में जन्मे गिल ने जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। बहुत ही कम समय में उन्होंने अपनी शानदार तकनीक और धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन और 32 शतक पूरे कर लिए हैं।
वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। उन्होंने महज 38 पारियों में 2000 रन, 50 पारियों में 2500 रन और 62 पारियों में 3000 रन पूरे कर सबसे तेज रन बनाने का विश्व और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा 23 साल 132 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाकर वे वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों के खिलाड़ियों में उनका वनडे औसत (60.33) सबसे बेहतरीन है।
साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में गिल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट मैच में 269 और 161 रन बनाकर एक ही टेस्ट में कुल 430 रन ठोके, जो किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में दोहरा शतक और 150 से अधिक रन की पारियां खेलने वाले वे दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस पूरी सीरीज में 4 शतक जमाते हुए कुल 754 रन बनाए थे।
अकाय के ‘अंकल’ बने शुभमन गिल! विराट को टैग कर दिया ऐसा जवाब, वायरल रील पर आया मजेदार रिएक्शन
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 126 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले गिल आईपीएल में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के एक ही सीजन में 890 रन बनाए थे, जो विराट कोहली के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं आईपीएल प्लेऑफ मैच में 129 रन बनाकर वे प्लेऑफ का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने।
63 वनडे पारियों में शुभमन गिल ने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ा, 430 रन आगे से आगे हुए,
शुभमन गिल का सफर केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। गिल अब तक दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं, जिनमें 2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।
Location : New Delhi
Published : 8 September 2026, 10:17 AM IST