Gautam Gambhir का नो-कॉम्प्रोमाइज फॉर्मूला, इस वजह से सूर्यकुमार ने गंवाई कप्तानी, श्रेयस की लगी लॉटरी

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बड़ा उलटफेर हुआ है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएल 2026 में सूर्या के खराब फॉर्म के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने टीम के भविष्य को देखते हुए यह चौंकाने वाला फैसला लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 June 2026, 6:47 PM IST
google-preferred

New Delhi : भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टी20 टीम की कप्तानी को लेकर हुए फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब टीम की कमान संभालते नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि हेड कोच गौतम गंभीर ही इस बड़े और चौंकाने वाले फैसले के पीछे थे।

खराब फॉर्म बनी मुश्किल

पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव अपने पुराने अंदाज में नजर नहीं आ रहे थे। खासकर IPL 2026 में उनकी परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मानना है कि कप्तान का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि पूरी टीम उसी से प्रेरणा लेती है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने नए ऑप्शन्स पर विचार किया।

टीम प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला

सूत्रों के मुताबिक टीम के भविष्य को लेकर कोचिंग स्टाफ और चयन समिति के बीच कई दौर की बातचीत हुई। चर्चा का मुख्य विषय यह था कि टीम को आगे किस दिशा में ले जाया जाए। आखिरकार यह तय हुआ कि कप्तानी ऐसे खिलाड़ी को दी जाए जो लगातार अच्छी परफॉर्मेंस कर रहा हो।

T20 में बड़ा उलटफेर: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए कप्तान, सूर्यकुमार यादव की छुट्टी

कई नाम आए, लेकिन बाजी मारी श्रेयस ने

कप्तानी की दौड़ में कई खिलाड़ियों के नाम सामने आए। कुछ युवा खिलाड़ियों के बारे में भी सोचा गया, लेकिन आखिर में श्रेयस अय्यर को चुना गया। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी का उनका अनुभव उनके पक्ष में गया। इस फैसले ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट में अब प्रदर्शन को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि टीम में जगह और जिम्मेदारी दोनों खिलाड़ियों के मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर तय होंगी।

नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें

अब फैंस को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में टीम को नई दिशा देंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव के पास भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर जोरदार वापसी करने का मौका होगा। टी20 टीम में यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जहां हर खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन से खुद को लगातार साबित करना होगा।

Location :  New Delhi

Published :  9 June 2026, 6:47 PM IST

Related News

Advertisement