T20 में बड़ा उलटफेर: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए कप्तान, सूर्यकुमार यादव की छुट्टी

भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव! सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित टीम में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 June 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बेहद चौंकाने वाला और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय T20 टीम का नया कप्तान बना दिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अय्यर को कप्तान बनाया गया है।

श्रेयस अय्यर ने इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव की जगह ली है, जिन्हें कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह वही श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें लेकर कुछ समय पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उनका करियर अब खत्म हो चुका है, लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि आज वही अधिकारी उनकी अगुवाई में नई टीम इंडिया का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।

क्या था BCCI और श्रेयस अय्यर के बीच का पूरा विवाद?

श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की यह कहानी इसलिए भी फिल्मी लगती है क्योंकि करीब दो साल पहले वे बोर्ड की नाराजगी का शिकार हुए थे। इस विवाद की शुरुआत साल 2024 के शुरुआती महीनों में हुई थी, जब अय्यर पीठ की चोट से जूझ रहे थे और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच से ड्रॉप कर दिया गया था। बीसीसीआई और तत्कालीन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) खेलकर अपनी फिटनेस साबित करने की सलाह दी थी। हालांकि, अय्यर ने पीठ दर्द का हवाला देकर मुंबई के लिए खेलने से मना कर दिया।

इसी दौरान नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें उन्हें पूरी तरह फिट बताया गया। इसके तुरंत बाद अय्यर अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के कैंप में नजर आ गए, जिससे बोर्ड के आलाकमान बेहद नाराज हो गए। नतीजतन, फरवरी 2024 में बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाते हुए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की राह नहीं आसान: कांटों भरा है ताज, ‘अय्यर सेना’ के सामने होंगी ये 3 सबसे बड़ी चुनौतियां

अजीत अगरकर और देवाजित सैकिया ने किया टीम का ऐलान

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगामी दौरों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। भारत को इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की और 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

इसके अलावा यही कोर टीम जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस चयन में कई सीनियर खिलाड़ियों पर गाज गिरी है, जबकि घरेलू सत्र और आईपीएल में चमकने वाले युवाओं को इनाम मिला है।

सूर्या-हार्दिक बाहर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव की एंट्री

चयनकर्ताओं ने इस बार कड़े फैसले लेते हुए सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को टी20 टीम में जगह नहीं दी है। कुलदीप की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की वापसी हुई है, जबकि हार्दिक की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इन दौरों से आराम दिया गया है, जबकि प्रिंस यादव दोनों दौरों के लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस टीम का सबसे बड़ा आकर्षण 15 साल के युवा तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्हें उनके दमदार प्रदर्शन के लिए पहली बार नेशनल टीम का टिकट मिला है। इसके साथ ही ईशान किशन की भी टीम में वापसी हुई है।

T20 कप्तानी में होगा बड़ा उलटफेर? श्रेयस अय्यर पर चयनकर्ताओं का भरोसा, सूर्यकुमार की छुट्टी तय!

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड

आयरलैंड दौरे के लिए टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राना, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राना, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Location :  New Delhi

Published :  6 June 2026, 1:45 PM IST

Related News

Advertisement