Shreyas Iyer interview: श्रेयस अय्यर से कप्तान सरपंच साहब बनने की दास्तान,पढ़ें किसके तानों ने बना दिया सुपरस्टार

Shreyas Iyer interview: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी तकनीक और मानसिक बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण साझा किया है। उन्होंने अपनी पुरानी कमजोरियों, विशेषकर शॉर्ट बॉल के प्रति दृष्टिकोण और चोट के बाद के संघर्षों पर खुलकर बात की।

Updated : 30 April 2026, 8:28 AM IST
google-preferred

New Delhi: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर इस समय एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। कभी अपनी तकनीक और कभी अपनी चोट को लेकर आलोचना झेलने वाले अय्यर ने अब मैदान पर तहलका मचा रखा है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी इस 'बदली हुई बल्लेबाजी' और आक्रामकता के पीछे किसी कोच की सलाह से ज्यादा लोगों के वे तीखे ताने थे, जिन्होंने उनके दिल में खुद को साबित करने की आग सुलगा दी।

जब कमजोरी ही बन गई ताकत: शॉर्ट बॉल पर अब 'डिफेंस' नहीं 'अटैक'

श्रेयस अय्यर के करियर में एक समय ऐसा था जब विपक्षी गेंदबाज उन्हें केवल शॉर्ट बॉल फेंककर पवेलियन का रास्ता दिखा देते थे। अय्यर ने बताया, "मुझसे कहा गया कि मैं कभी शॉर्ट बॉल की समस्या को ठीक नहीं कर पाऊंगा। यह बात मुझे चुभ गई।" अय्यर ने अपनी रणनीति बदलते हुए अब रक्षात्मक होने की बजाय आक्रामक रुख अपनाया।

US- Iran War: बिना बम गिराए ही ईरान को झुका देंगे ट्रंप? होर्मुज नाकेबंदी पर अड़े अमेरिकी राष्ट्रपति, समझौते की उम्मीदें धराशायी

उन्होंने साफ किया कि अब अगर गेंद उनके रडार में होती है, तो वह उसे छोड़ने के बजाय सीधे स्टैंड्स में भेजने का दम रखते हैं।

चोट और वापसी का संघर्ष: 'नाममुकिन' शब्द से है नफरत

सर्जरी और लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के दौरान कई जानकारों ने उनके करियर पर सवाल उठाए थे। अय्यर ने साझा किया कि लोग कहते थे कि वह अब पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रह पाएंगे। श्रेयस के मुताबिक, उन्हें 'नाममुकिन' शब्द सुनना पसंद नहीं है। इसी जिद्द ने उन्हें नेट्स पर 300-300 गेंदें खेलने और कोच प्रवीण आमरे व अभिषेक नायर के साथ अपनी तकनीक पर घंटों पसीना बहाने के लिए मजबूर किया।

Mirzapur: खाकी पर हमला! ई-रिक्शा विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों को भीड़ ने पीटा, चौकी इंचार्ज से भी हाथापाई

दिग्गजों की 'रिदम' पर टिकी नजरें

अपनी बल्लेबाजी में आए तकनीकी सुधार पर बात करते हुए अय्यर ने बताया कि वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के खेल को बारीकी से देख रहे हैं। उन्होंने गौर किया कि ये बड़े खिलाड़ी गेंदबाज के गेंद छोड़ने से पहले ही खुद को सही पोजीशन में ले आते हैं। इसी फुटवर्क और टाइमिंग पर काम करने का फायदा अब पंजाब किंग्स को मिल रहा है, जहाँ अय्यर न केवल रन बना रहे हैं बल्कि एक बेहतरीन फिनिशर और लीडर के रूप में भी उभरे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  30 April 2026, 8:28 AM IST

Advertisement