हिंदी
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (सोर्स- एक्स)
New Delhi: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo ने फीफा वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो छह अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हासिल की।
रोनाल्डो ने मैच के छठे और 39वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत बढ़त दिलाई और साथ ही अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया। उनके गोल करने का यह सिलसिला 2006 में वर्ल्ड कप डेब्यू से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में भी गोल किए थे। अब 2026 वर्ल्ड कप में गोल दागकर उन्होंने लगातार छह अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में गोल करने का कारनामा पूरा कर लिया है।
FIFA World Cup 2026: विश्व कप फुटबाल में गौतम गंभीर का पसंदीदा खिलाड़ी चमका, जानें कौन हैं
यह उपलब्धि विश्व फुटबॉल के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में देखी जा रही है। लंबे समय से शीर्ष स्तर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मंच पर उनका प्रभाव आज भी बरकरार है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ उनके दोनों गोलों ने न सिर्फ पुर्तगाल को मजबूती दी, बल्कि उन्हें रिकॉर्ड बुक में भी खास स्थान दिला दिया।
दूसरी ओर, अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से हराकर उसके ऐतिहासिक अभियान का अंत कर दिया। पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाला जॉर्डन अब टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
जॉर्डन की टीम इस विश्व कप में इतिहास रचने के सपने के साथ उतरी थी और उसके प्रदर्शन ने देश के फुटबॉल प्रेमियों में खास उत्साह पैदा किया था। टीम की उपलब्धियों को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल था। मुकाबले के दौरान करीब दो हजार साल पुराने Roman Theatre में बड़ी स्क्रीन लगाकर हजारों प्रशंसक मैच का आनंद ले रहे थे।
FIFA World Cup 2026: 17 जून को मेसी-रोनाल्डो समेत 10 टीमें मैदान में, जानें दिनभर के सभी मुकाबले
हालांकि, अल्जीरिया के खिलाफ हार के साथ जॉर्डन की उम्मीदों को झटका लगा। मैच समाप्त होते ही जीत का इंतजार कर रहे समर्थकों के चेहरे मायूस नजर आए। जो मुकाबला इतिहास रचने की उम्मीदों से भरा हुआ था, वह भावुक विदाई में बदल गया। इसके साथ ही जॉर्डन का यादगार सफर समाप्त हो गया, जबकि अल्जीरिया ने जीत के साथ अगले चरण की ओर कदम बढ़ा दिए।
Location : New Delhi
Published : 24 June 2026, 8:45 AM IST