हार्दिक बाहर, सूर्या पर सस्पेंस… अब MI की कप्तानी के लिए कौन है सबसे बड़ा दावेदार?

आरसीबी मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में हलचल तेज हो गई है। हार्दिक पांड्या के बाद अब एक और बड़ा नाम टीम से बाहर हो सकता है, जिससे कप्तानी को लेकर नया सस्पेंस खड़ा हो गया है। अब टीम किस चेहरे पर दांव लगाएगी?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 May 2026, 10:38 AM IST
google-preferred

New Delhi: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाना है। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले से कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी की चर्चा थी, वहीं अब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के भी मैच से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है।

हार्दिक की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस

लखनऊ के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार्दिक पांड्या मैदान पर नजर नहीं आए थे। बताया गया था कि वह पूरी तरह फिट नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने मैच मिस किया। उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली थी। हालांकि मुंबई इंडियंस को उस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिला और टीम को कप्तान की कमी साफ महसूस हुई।

अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक की फिटनेस अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ उनका खेलना अभी तय नहीं माना जा रहा। टीम मैनेजमेंट भी इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहा है।

IPL 2026: BCCI का बड़ा फैसला… अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, जानिए नया शेड्यूल

सूर्यकुमार यादव क्यों हो सकते हैं बाहर?

मुंबई इंडियंस की चिंता सिर्फ हार्दिक तक सीमित नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव इस हफ्ते पिता बनने वाले हैं। इसी वजह से वह परिवार के साथ समय बिताने के लिए टीम से कुछ समय के लिए दूर रह सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो बड़े खिलाड़ियों की कमी एक साथ झेलनी पड़ सकती है।

सूर्यकुमार इस सीजन टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में रहे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और अनुभव ने कई मौकों पर मुंबई को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अब कप्तानी कौन करेगा?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर हार्दिक और सूर्यकुमार दोनों उपलब्ध नहीं रहते, तो टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी? क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि रोहित शर्मा एक बार फिर कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

IPL 2026: दिग्गजों को पछाड़ वैभव सूर्यवंशी बने नंबर वन

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। हाल ही में चोट से वापसी करने वाले रोहित का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

वहीं दूसरा विकल्प जसप्रीत बुमराह को भी माना जा रहा है। बुमराह लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं और दबाव में शांत फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट की रणनीति और खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

Location :  New Delhi

Published :  7 May 2026, 10:38 AM IST

Advertisement