
मुम्बई इंडियंस ने किया इन खिलाड़ियों को ट्रेड( x)
New Delhi: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के लिए जानी जाती है। टीम आमतौर पर अपने मुख्य खिलाड़ियों को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखती है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ट्रेड विंडो के दौरान बहुत कम ही अपने खिलाड़ियों को दूसरी टीमों के पास भेजती है। हालांकि, आईपीएल के अब तक के सफर में कई ऐसे मौके आए हैं, जब टीम को अपनी रणनीति और जरूरतों के हिसाब से कुछ खिलाड़ियों को दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करना पड़ा। इसके पीछे टीम का संतुलन बनाए रखना और खिलाड़ियों की सैलरी जैसे कारण भी रहे हैं।
आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस ने कुल 8 खिलाड़ियों को दूसरी फ्रेंचाइजियों के साथ ट्रेड किया है। इस लिस्ट में कुछ बड़े और जाने-माने खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को ट्रेड करने के फैसले ने कई बार क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है।
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अली मुर्तजा ने आईपीएल 2010 और 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेला था। इस दौरान उन्होंने अच्छी और किफायती गेंदबाजी की। हालांकि, टीम में हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा जैसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज पहले से मौजूद थे। ऐसे में अली मुर्तजा को प्लेइंग इलेवन में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे थे। इसी को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2012 से पहले अली मुर्तजा को पुणे वॉरियर्स इंडिया के साथ ट्रेड कर दिया। माना जा रहा था कि नई टीम में उन्हें खेलने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं।
बांए हाथ के स्पिन गेंदबाज अली मुर्तजा(AI Generated ig)
ये भी पढ़े- कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, सुरक्षाबलों के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा
ऑलराउंडर राजगोपाल सतीश ने आईपीएल 2010 और 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेला था। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति की गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान दिया। हालांकि, आईपीएल 2012 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेड विंडो के दौरान उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के साथ ट्रेड कर दिया। इसके बाद राजगोपाल सतीश ने पंजाब की टीम से अपने आईपीएल करियर को आगे बढ़ाया।
All rounder राजगोपाल सतीश ने मुंबई इंडियंस की ओर खेला था( AI Generated ig)
ये भी पढ़े- कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, सुरक्षाबलों के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा
लेग स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की ओर से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और उस सीजन में कुल 15 विकेट लिए थे।
हालांकि, आईपीएल 2019 में उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। इसके बाद आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कंडे को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर दिया। इस ट्रेड के बदले मुंबई ने दिल्ली से वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल किया था।
Location : New Delhi
Published : 18 November 2026, 8:40 AM IST