Site icon Hindi Dynamite News

मैच का लुत्फ मिलेगा मुफ्त! बिना 1 रुपये खर्च किए देख पाएंग Hockey Asia Cup के मैच; जानें कैसे

पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होगा, जहां भारत अपना पहला मैच चीन के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट में खास बात यह है कि सभी मैचों के लिए प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा। हॉकी इंडिया ऐप के जरिए फैंस वर्चुअल टिकट बुक कर स्टेडियम में मैच देख सकते हैं।
Post Published By: Mrinal Pathak
Published:
मैच का लुत्फ मिलेगा मुफ्त! बिना 1 रुपये खर्च किए देख पाएंग Hockey Asia Cup के मैच; जानें कैसे

Rajgir: पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आगाज 29 अगस्त से बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 7 सितंबर तक चलेगा और इसके सभी मुकाबले हाल ही में बने अत्याधुनिक राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी भाग लेने वाली टीमें बिहार पहुंच चुकी हैं और फैंस इस हॉकी महाकुंभ के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट से पहले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी आई है।

फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी

हॉकी इंडिया ने फैंस को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए टिकट पूरी तरह से मुफ्त होंगे। यानी दर्शक बिना किसी शुल्क के स्टेडियम में जाकर मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं। यह कदम हॉकी को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं में इसके प्रति रुचि बढ़ाने के मकसद से उठाया गया है।

टिकट बुकिंग की आसान प्रक्रिया

हॉकी इंडिया ने बताया है कि प्रशंसक ticketgenie की वेबसाइट या हॉकी इंडिया के मोबाइल ऐप पर जाकर मुफ्त टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद उन्हें एक वर्चुअल टिकट मिलेगा, जिसे दिखाकर स्टेडियम में प्रवेश किया जा सकेगा। टिकट प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है, ताकि हर कोई आसानी से इसका लाभ उठा सके।

भारत का पहला मुकाबला चीन से

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 29 अगस्त को टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला चीन के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 31 अगस्त को भारत का मुकाबला जापान से और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से होगा। भारत को पूल ‘ए’ में रखा गया है, जिसमें उसके साथ चीन, जापान और कजाकिस्तान शामिल हैं।

पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की एंट्री

पूल ‘बी’ में चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद बांग्लादेश को इसमें शामिल किया गया। इससे टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो गई है।

नई दिल्ली में होगा ट्रॉफी का अनावरण

इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में किया। यह पुरुष हॉकी एशिया कप का 12वां संस्करण है और पहली बार यह आयोजन बिहार में हो रहा है।

राजगीर बनेगा हॉकी का केंद्र

हॉकी इंडिया ने अपने बयान में कहा, “हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 एक भव्य हॉकी उत्सव बनने जा रहा है। नवनिर्मित स्टेडियम में यह आयोजन बिहार के लिए गौरव की बात है और यह पूरे देश में हॉकी को बढ़ावा देगा।”

खिताब पर भारतीय टीम की नजर

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फेवरेट मानी जा रही है और उसका लक्ष्य न केवल अपने पूल से आगे बढ़ना है, बल्कि खिताब जीतकर देश को गर्व महसूस कराना है।

Exit mobile version