भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी के ऐतिहासिक सवोय होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में शादी रचा ली है। इस शाही शादी में युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा जैसे क्रिकेट सितारों ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

kuldeep yadav wedding
New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। दोनों की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में बेहद निजी और भव्य अंदाज में संपन्न हुई। शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
कुलदीप और वंशिका की शादी की रस्में मसूरी के मशहूर सवोय होटल में आयोजित की गईं। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा दूल्हा-दुल्हन के करीबी मित्र भी मौजूद रहे। शादी समारोह को बेहद पारंपरिक और भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
शादी के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस लगातार इस जोड़ी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहें हैं। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
Video: मैनपुरी में वारंटी को पकड़ने गई थी पुलिस, हो गया ये काम
इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम भी समारोह का हिस्सा बने। भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी शादी में काफी चर्चा में रहे। उन्हें युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के साथ डांस करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के दौरान संगीत और अन्य कार्यक्रमों में मेहमानों ने जमकर मस्ती की। चहल ने पहले ही कहा था कि वह अपने करीबी दोस्त कुलदीप की शादी में खूब डांस करना चाहते हैं और शादी समारोह में उन्होंने इसे सच भी कर दिखाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में क्रिकेट जगत के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कुलदीप और वंशिका की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इस नई जोड़ी को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।