
फिलिप्स के 82 रन पर भारी पड़ी भारतीय बल्लेबाजी (Img- X)
New Delhi: न्यूजलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजलैंड को 4 विकेट से हारकर 5 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को मैच जीतने के लिए 226 रन बनाने थे, जो उसने अंतिम ओवर में दो गेंद शेष रहते 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर हासिल कर लिया।
भारत के लिए संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट की साझेदारी में 93 रन जोड़कर बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद भारत की टीम लड़खड़ा गई, तिलक वर्मा, ईशान किशन सस्ते में निपट गए। कप्तान अय्यर ने 42 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में नमन धीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 42 रन बनाए।
भारत को अंतिम ओवर मे जीत के लिए 8 रन बनाने थे, जिसे नमन धीर और एन- रेड्डी ने थैर्य से बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंद से शेष रहते ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
इससे पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बेखोफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 20 ओवर 4 विकेट के नुकसान में 225 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। फ्लिप्स ने 40 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन की पारी खेली।
फ्लिप्स ने अपनी आक्रमक पारी के दौरान 3 छक्के और 8 चौके कूटे। फ्लिप्स का जैकब्स ने भी बखूबी साथ दिया। उसने 3 छक्कों की मदद से 16 गेंद में 31 रन पीटे। टी सेफडं और ऐलन ने पहले विकेट की साझेदारी में 49 रन जोड़कर अपने टीम को मजबूत शुरूआत दी। सेफडं ने 24 और ऐलन 45 रन थोके। डी मिशेल ने 28 रन की उपयोगी पारी खेली।
मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी गेंदबाजी करने आए। नमन धीर ने पहली गेंद पर चौका लगाया, जबकि अगली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिया। इसके बाद नमन ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिला दी। वह 15 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। नीतीश ने भी अहम योगदान दिया। शानदार पारी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले टी-20 में जीत के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त मजबूत करने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने की कोशिश करेगी।
Location : New Delhi
Published : 22 October 2026, 4:46 PM IST