IND vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने भारत को दी शिकस्त, 76 रनों से हराया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैच जीतने के बाद हारी है। इस हार से टीम इंडिया का नेट रन रेट भी प्रभावित हुआ है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 February 2026, 10:44 PM IST

New Delhi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर-8 का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में भारतीय टीम 10 विकेट खोकर  19 वें ओवर में 111 रन ही बना पायी और 76 रनों से मैच हार गई।

टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट खोकर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 35 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहले बल्लेबाजी उतरने उतरी दक्षिण अफ्रीका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत डिकॉक और मार्करम ने किया, लेकिन दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक को बोल्ड कर दिया। डिकॉक के बल्ले से केवल 6 रन आए। इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप ने मार्करम का विकेट झटक लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी करारी शिकस्त

मिलर ने 35 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। इसके बाद 18वें ओवर में अर्शदीप ने जानसेन का विकेट झटका। फिर 19वें ओवर में बुमराह ने एक और विकेट झटका। लेकिन स्टब्स ने आखिरी में अच्छी बल्लेबाजी की जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा।

टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब

188 के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अगले ही ओवर में जानसेन ने तिलक वर्मा को चलता कर दिया।इसके बाद सूर्या और अभिषेक से बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी। लेकिन अभिषेक ने एक बार फिर निराश किया।

अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, दीपक सिंह ने उठाए सवाल

5वें ओवर में जानसेन ने अभिषेक का विकेट झटक लिया। अभिषेक के बल्ले से केवल 15 रन आए। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31-3 था। इसके बाद 8वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर भी आउट हो गए। सुंदर के बल्ले से केवल 11 रन आए। 9वें ओवर में टीम इंडिया ने 50 का आंकड़ा पार किया।

15वें ओवर में केशव महाराज ने पहले हार्दिक फिर रिंकू सिंह का विकेट झटका। हार्दिक ने 18 रन बनाए।वहीं, रिंकू खाता भी नहीं खोल सके।इसी ओवर में केशव ने अर्शदीप का भी विकेट लिया। यानी एक ओवर में तीन विकेट महाराज ने झटके।

शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन टीम इंडिया 19वें ओवर में ही 111 के स्कोर पर ढेर हो गई।

The Candid Talk: गरीबों-अमीरों के लिए अलग कानून क्यों? कोर्ट में तारीख पर तारीख क्यों? ज्योतिका कालरा ने दिया सवालों के बेबाक जवाब

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। इस हार के चलते अब भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है क्योंकि इस हार से टीम इंडिया का नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)

एडन मार्करम,  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

भारत (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन,  तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Location : 
  • Ahmedabad

Published : 
  • 22 February 2026, 10:44 PM IST