
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा
New Delhi: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और रिकोर्ड को अपने नाम कर लिया। रोहित अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान हासिल की। इस मैच से पहले रोहित ये उपलब्धि हासिल करने से तीन छक्के दूर थे और उन्होंने मैच में तीन छक्के लगाते ही पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित को शुरुआत में जीवनदान मिला था और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने इस लय को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी बरकरार रखा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी ने अपने वनडे करियर में कुल 351 छक्के लगाए हैं, लेकिन रोहित के नाम अब इस प्रारूप में 352 छक्के हो गए हैं और वह सभी से आगे निकल गए हैं।
IND vs SA: वनडे सीरीज का जीत के साथ आगाज; विराट-कुलदीप और हर्षित ने रांची में दिलाई जीत
Gorakhpur: थाना चिलुआताल पुलिस साइबर फ्रॉड में उड़ाए गए 16.72 लाख, जानें पूरी खबर
रोहित शर्मा इस मैच में 3 छक्के लगाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब रोहित 277 वनडे मैचों की 269 पारियों में 352 छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। अफरीदी के नाम 351 छक्के दर्ज थे।
Location : New Delhi
Published : 1 December 2025, 5:22 AM IST
Topics : Ind vs SA record Rohit Sharma Sixes