IND vs NZ: Glenn Phillips का ऐतिहासिक कारनामा, भारत के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की बराबरी की

ग्लेन फिलिप्स ने अपने शानदार शतक के साथ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फिलिप्स ने इस साल भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 November 2026, 11:43 AM IST

New Delhi: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। मैच के दूसरे दिन उन्होंने बेहतरीन शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। फिलिप्स ने 216 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से 118 रन बनाए।
इस दौरान उन्होंने हेनरी निकल्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 216 रनों की बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। निकल्स ने भी शानदार खेल दिखाया और 335 गेंदों में 21 चौकों की मदद से नाबाद 175 रन बनाए।
फिलिप्स और निकल्स की बेहतरीन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन बनाने में सफल रही। फिलिप्स ने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया, जो इससे पहले कोई बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया था।

ये भी पढ़े- ब्रेकअप के बाद भी जिंदा है ललित मोदी के दिल में सुष्मिता सेन के लिए प्यार, कहा आज भी हम दोस्त है

फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में जड़ा शतक

ग्लेन फिलिप्स ने अपने शानदार शतक के साथ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह एक ही कैलेंडर ईयर में भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फिलिप्स ने इस साल भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट से पहले उन्होंने टी20 सीरीज के दौरान ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 49 गेंदों पर 107 रन बनाए थे। वहीं, साल की शुरुआत में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान इंदौर में हुई वनडे सीरीज के एक मैच में उन्होंने 106 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब पहले टेस्ट में शतक लगाकर फिलिप्स ने अपने नाम यह अनोखी उपलब्धि दर्ज कर ली है।

T20 में शतक लगानें वाले पहले बल्लेबाज( AI Generated img)

रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे ग्लेन फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया था। अब फिलिप्स ने भी एक ही साल में भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।
इसके साथ ही फिलिप्स न्यूजीलैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का कारनामा किया है।

Location :  New Delhi

Published :  20 November 2026, 11:43 AM IST