इंग्लैंड से हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव तय! उपकप्तान समेत इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

लगातार 5 हार के बाद टीम इंडिया में बड़ी तबाही! इंग्लैंड सीरीज के बाद उपकप्तान समेत 3 दिग्गज होंगे बाहर। आखिर आईपीएल के इस पर्पल कैप विनर और स्टार ऑलराउंडर से क्यों रूठे सिलेक्टर्स? कौन से 2 नए युवा खिलाड़ी लेंगे इनकी जगह?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 July 2026, 8:44 AM IST

New Delhi: टी20 क्रिकेट की मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रही है। मैदान पर टीम का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा है कि अब टीम मैनेजमेंट बड़े और कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से मात दी और अब इंग्लैंड ने भी टी20 सीरीज में एक मैच बाकी रहते ही भारत को करारी शिकस्त दे दी है।

भारतीय टीम लगातार पिछले 5 टी20 मैच हार चुकी है, जिसने टीम की प्लानिंग और खिलाड़ियों के खेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस लगातार हार के बाद अब कुछ बड़े खिलाड़ियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही सिलेक्टर्स इन तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं-

1. तिलक वर्मा (उपकप्तान)

इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का है। ऐसा लगता है कि उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद से तिलक अपनी लय खो बैठे हैं और उनका बल्ला पूरी तरह शांत है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले 4 मैचों में वह केवल 51 रन ही बना सके। मिडिल ओवर्स (बीच के ओवरों) में जहां तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, वहां तिलक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। उनके इस खराब प्रदर्शन के कारण अब बेंच पर बैठे अनुभवी खिलाड़ी संजू सैमसन के लिए प्लेइंग इलेवन के दरवाजे फिर से खुल सकते हैं।

IRE VS IND: वैभव सूर्यवंशी अभी भी वेटिंग लिस्ट में, दूसरे T20 में भी नहीं मिला मौका; इन दो खिलाडियों का हुआ डेब्यू

2. प्रसिद्ध कृष्णा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही उनका वो जादू गायब हो गया। प्रसिद्ध ने अब तक खेले 7 टी20 मैचों में 11.22 की बेहद महंगी इकोनॉमी से रन लुटाए हैं और उनके खाते में सिर्फ 8 विकेट आए हैं। उनके इस लचर प्रदर्शन को देखते हुए सिलेक्टर्स ने विकल्प ढूंढना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि आने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा गेंदबाजों को टीम में जगह दी गई है, जिससे साफ है कि प्रसिद्ध कृष्णा का टी20 करियर अब खतरे में है।

Women’s T20 World Cup: भारत की बेटियों का ट्रॉफी जीतने का सपना होगा साकार ?

3. वाशिंगटन सुंदर

गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। गेंदबाजी में तो उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है, जहां उन्होंने 62 मैचों में 7.12 की इकोनॉमी से 51 विकेट लिए हैं, लेकिन एक ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर वह बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे हैं। निचले क्रम में बैटिंग करते हुए सुंदर का स्ट्राइक रेट सिर्फ 126.81 का है, जो आज के ताबड़तोड़ टी20 क्रिकेट के हिसाब से बहुत कम है। उनकी इस कमजोरी के चलते अब पंजाब किंग्स के युवा स्टार सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल में 175.55 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

लगातार मिल रही हार के बाद सिलेक्टर्स अब कड़ा रुख अपनाने के मूड में हैं। इस फैसले से साफ है कि आने वाले समय में टीम में सिर्फ उसी को जगह मिलेगी जो परफॉर्म करेगा, फिर चाहे वह टीम का उपकप्तान ही क्यों न हो।

Location :  New Delhi

Published :  11 July 2026, 8:44 AM IST