Hockey World Cup: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, यहां देखें टीम इंडिया के सभी मैचों का शेड्यूल

हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होगा। भारत पुरुष टीम पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ है। टीम 15 अगस्त को वेल्स, 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगी। महिला टीम भी पूल डी में चुनौती पेश करेगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 August 2026, 10:54 AM IST

New Delhi: FIH Hockey World Cup 2026 का आगाज 15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड्स में हो रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले एम्स्टेलवीन के वेगेनर हॉकी स्टेडियम और वावरे के बेलफियस एरिना में खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें विश्व कप में चुनौती पेश करेंगी।

पाकिस्तान से 19 अगस्त को होगा मुकाबला

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगा। इसके बाद इंग्लैंड और पाकिस्तान से मुकाबला होगा।

Men Hockey World Cup 2026: 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत, जानें पूरी डिटेल

भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स — शाम 4:30 बजे
17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड — शाम 6:30 बजे
19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान — शाम 6:30 बजे

सभी शुरुआती मुकाबले वेगेनर हॉकी स्टेडियम, एम्स्टेलवीन में खेले जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक होगा। भारत का लक्ष्य 1975 के बाद पहली बार हॉकी विश्व कप का खिताब जीतना होगा। भारतीय टीम ने अब तक विश्व कप में सिर्फ एक बार, 1975 में, खिताब जीता है।

Hockey World Cup 2026: क्या 50 साल का सूखा होगा खत्म? बाबा बैद्यनाथ के दरबार से भारत की जीत की प्रार्थना

महिला टीम भी पूल डी में

भारतीय महिला टीम भी पूल डी में है। उसके ग्रुप में चीन, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम का शेड्यूल:

16 अगस्त: भारत बनाम चीन — शाम 4:30 बजे
18 अगस्त: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका — शाम 6:30 बजे
20 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड — शाम 6:30 बजे

कहां देखें लाइव मैच?

भारत में हॉकी विश्व कप के मुकाबलों के टेलीविजन प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी आधिकारिक प्रसारण व्यवस्था के अनुसार उपलब्ध होगी। टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक चलेगा।

भारत की नजर खिताबी वापसी पर

भारतीय पुरुष टीम लंबे समय बाद विश्व कप में पोडियम पर लौटने की कोशिश करेगी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम के सामने पहले पूल चरण में वेल्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान की चुनौती होगी। खास तौर पर 19 अगस्त का भारत-पाकिस्तान मुकाबला हॉकी प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  15 August 2026, 10:54 AM IST