Site icon Hindi Dynamite News

Hockey Asia Cup 2025: खिताबी मुकाबले में किसकी होगी जीत? आज है भारत-कोरिया की रोमांचक जंग

हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले भी तीन बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हो चुकी हैं।
Post Published By: Mrinal Pathak
Published:
Hockey Asia Cup 2025: खिताबी मुकाबले में किसकी होगी जीत? आज है भारत-कोरिया की रोमांचक जंग

Rajgir: हॉकी एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला आज यानी 7 सितंबर को खेला जाना है। यह फाइनल मैच भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बिहार के राजगीर स्थित राजगीर हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। यह मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है, क्योंकि दोनों ही टीमें काफी दमदार है और इससे पहले तीन बार वह फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी है।

पूल और सुपर-4 स्टेज का प्रदर्शन

भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। पूल स्टेज में उसने अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं दक्षिण कोरिया ने पूल बी में तीन में से दो मुकाबले जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।

सुपर-4 राउंड में भारत ने मलेशिया को 4-1 और चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया ने चीन से हारने के बाद मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में एंट्री ली।

भारत बनाम दक्षिण कोरिया के आंकड़े

यह चौथा मौका है जब भारत और दक्षिण कोरिया एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हैं।

अब दोनों टीमें एक बार फिर फाइनल में भिड़ेंगी, जहां दक्षिण कोरिया खिताब बचाने की कोशिश करेगा जबकि भारत चौथी बार एशिया कप जीतने के इरादे से उतरेगा।

भारत ने कितने बार जीता है खिताब?

भारत अब तक तीन बार हॉकी एशिया कप जीत चुका है:

वहीं, दक्षिण कोरिया अब तक पांच बार एशिया कप जीत चुका है और वह इस खिताब को छठी बार अपने नाम करना चाहेगा।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण जानकारी

भारत बनाम दक्षिण कोरिया के बीच हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports 1 टीवी चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।

Exit mobile version