उम्र सिर्फ एक नंबर है… 39 की उम्र में Edin Dzeko ने FIFA World Cup नॉकआउट में रचा नया इतिहास

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में बोस्निया के 39 वर्षीय स्ट्राइकर एडिन जेको ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व कप नॉकआउट इतिहास के सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। आइए जानते हैं उनके पूरे सफर के बारे में।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 July 2026, 12:59 PM IST

New Delhi: फीफा वल्ड कप  में अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। ऐसे में बोस्निया-हर्जेगोविना के दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको ने 39 साल की उम्र में मैदान पर उतरकर एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने नॉकआउट मुकाबले में अपनी टीम की कप्तानी करते हुए सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेहतरीन फिटनेस, अनुभव और नेतृत्व के दम पर उम्र किसी खिलाड़ी की राह नहीं रोक सकती।

दो दशक के करियर में जुड़ा एक और सुनहरा अध्याय

करीब 20 सालों से इंटरनेशनल फुटबॉल खेल रहे एडिन जेको के नाम पहले से ही कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। अब विश्व कप के सबसे अहम दौर में कप्तानी करते हुए नया रिकॉर्ड बनाना उनके शानदार करियर की सबसे खास उपलब्धियों में शामिल हो गया है।

टीम के लिए अनुभव बना सबसे बड़ी ताकत

अमेरिका के खिलाफ मुकाबला बोस्निया-हर्जेगोविना के लिए आसान नहीं रहा, लेकिन जेको की मौजूदगी ने टीम को आत्मविश्वास दिया। भले ही मैच का रिजल्ट अलग रहा हो, लेकिन इस उम्र में भी उनका विश्व कप जैसे बड़े मंच पर खेलना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। मैदान पर उनका अनुभव और नेतृत्व टीम के लिए अहम साबित हुआ।

फीफा विश्व कप 2026: आखिरी 20 मिनट में आया स्विस तूफान, बोस्निया को 4-1 से हराकर मजबूत हुई दावेदारी

रिकॉर्ड पर जल्द मंडरा सकता है खतरा

हालांकि, जेको के नाम दर्ज यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहेगा या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। विश्व कप में कई अनुभवी खिलाड़ी अब भी अपनी-अपनी टीमों का हिस्सा हैं। यदि वे अगले नॉकआउट मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं, तो जेको का यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

रोनाल्डो के बाद जेको ने बनाई नई पहचान

इस विश्व कप में अनुभवी खिलाड़ियों का दबदबा साफ देखने को मिला है। इससे पहले Cristiano Ronaldo ने सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी के रूप में मैच शुरू करने का रिकॉर्ड बनाया था। अब नॉकआउट चरण में Edin Dzeko ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

Location :  New Delhi

Published :  2 July 2026, 12:59 PM IST