हिंदी
दोनों गोलों में मेसी का जादू (फोटो सोर्स- IANS)
New Delhi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। मौजूदा विश्व चैंपियन अब खिताब बचाने से सिर्फ एक कदम दूर है। फाइनल में उसका मुकाबला स्पेन से होगा, जहां पूरी दुनिया की नजरें एक बार फिर लियोनेल मेसी पर टिकी रहेंगी।
इस मुकाबले में अर्जेंटीना की जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान लियोनेल मेसी रहे। उन्होंने अपनी शानदार प्लेमेकिंग से दोनों गोलों की नींव रखी। एंजो फर्नांडीज और लॉटारो मार्टिनेज ने मेसी के असिस्ट पर गोल दागकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मेसी ने भले ही खुद गोल नहीं किया, लेकिन पूरे मैच में उनका प्रभाव साफ दिखाई दिया।
फाइनल में पहुंचने के साथ ही 39 वर्ष और 25 दिन के लियोनेल मेसी ने नया इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्वीडन के गुन्नार ग्रेन का 1958 से चला आ रहा 68 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 37 वर्ष 241 दिन की उम्र में फाइनल खेलने वाले ग्रेन के नाम था।
Muzaffarnagar: भाई की मौत, ‘अपनों’ की नीयत खराब, करोड़ों की वसीयत में अपनों ने ही बुना साजिश का जाल
मेसी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह डिएगो माराडोना (1986 और 1990) के बाद लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए। इसके अलावा वह 39 वर्ष की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने वाले भी पहले आउटफील्ड खिलाड़ी बने। उन्होंने इस मामले में वेस्ट जर्मनी के फ्रिट्ज वाल्टर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
अर्जेंटीना अब फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा। यदि मेसी की टीम यह मुकाबला जीतती है तो वह लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली चुनिंदा टीमों में शामिल हो जाएगी। फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें अब इस महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां मेसी के पास अपने करियर को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि से सजाने का मौका होगा।
Location : New Delhi
Published : 16 July 2026, 9:59 AM IST