दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाया माहौल: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक तेवर देख आपा खो बैठे तिलक वर्मा

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी देख साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा भिड़ गए। स्लेजिंग और तीखी नोकझोंक के बाद अंपायर ने बीच-बचाव किया। मैच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 September 2026, 3:12 PM IST
google-preferred

New Delhi: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मैदान पर जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को उनके ओपनर्स ने सही साबित किया।

15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने रेड बॉल फॉर्मेट में भी अपनी आक्रामक T20 शैली जारी रखी और मैदान के चारों तरफ मैदान मारना शुरू कर दिया। उनके इस आक्रामक रुख से परेशान होकर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने माइंड गेम का सहारा लिया, जिससे मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

11वें ओवर में घटी स्लेजिंग और चेस्ट-पंच की घटना

यह हाई-वोल्टेज ड्रामा मैच के 11वें ओवर में देखने को मिला। वैभव सूर्यवंशी साउथ जोन के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए उनके एक ही ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ चुके थे। वैभव का मोमेंटम बिगाड़ने के लिए तिलक वर्मा उनके करीब आए और लगातार स्लेजिंग करने लगे।

वैभव सूर्यवंशी का दिखा दम : ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को हराया

तिलक ने तंज कसते हुए कहा, "क्या यार, ये वाइस कैप्टन है!" इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि तिलक ने वैभव के पास जाकर सीने पर हाथ मारा (चेस्ट-पंच का इशारा)। जवाब में वैभव भी पीछे नहीं हटे और दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। माहौल को बिगड़ता देख अंपायर को तुरंत दौड़कर बीच-बचाव करना पड़ा।

वैभव ने खेली तेजतर्रार 44 रनों की पारी

गहमागहमी के बीच वैभव सूर्यवंशी ने परिपक्वता दिखाते हुए मैदान पर अपना ध्यान भटकने नहीं दिया। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की शतकीय साझेदारी की। वैभव ने महज 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की बदौलत 44 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

‘IPL की हवा में न उड़ें!’ संन्यास लेते ही रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दिखाई असलियत, दी ये चेतावनी?

इसके बाद तीसरे नंबर पर आए शिखर मोहन ने भी 85 रनों का योगदान दिया। खबर लिखे जाने तक ईस्ट जोन ने 54 ओवरों में 4 विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं। वहीं, साउथ जोन के प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद सिराज काफी महंगे साबित हुए और बिना कोई विकेट लिए 11 ओवरों में 70 रन लुटा चुके हैं।

Location :  New Delhi

Published :  6 September 2026, 3:12 PM IST

Advertisement