हिंदी
कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार आगाज रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। 74 देशों और क्षेत्रों के करीब 3,000 खिलाड़ियों ने पारंपरिक परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया।
भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार की राष्ट्रमंडल चैंपियन मीराबाई चानू ने तिरंगा थामकर की, जबकि टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारत की पहली आधिकारिक सेरेमोनियल बैटन बेयरर बनीं। ग्लास्गो 2026 पहली बार ऐसा संस्करण है, जिसमें फ्लैग बेयरर और बैटन बेयरर की भूमिकाएं अलग-अलग रखी गई हैं।
Video: हम नौकरी मांगने आए हैं, राजनीति करने नहीं… युवाओं के आंदोलन में उठे बड़े सवाल
स्कॉटिश रंग में रंगी ओपनिंग सेरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी पूरी तरह स्कॉटलैंड की संस्कृति और संगीत को समर्पित रही। ग्रैमी नामित सिंगर-गीतकार केटी टनस्टॉल और लोकप्रिय गायक टॉम वॉकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से समां बांधा। इनके अलावा नीना नेसबिट, कैलम बीटी, नाथन इवांस, सेंट पीएचएनएक्स और इलेक्ट्रो-सेल्टिक जोड़ी वाल्टोस समेत कई स्कॉटिश कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह का सबसे खास आकर्षण 74 राष्ट्रों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष सेरेमोनियल बैटनों का एक साथ प्रदर्शन रहा।
सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, सरकार की तरफ से मिला ये आश्वासन
भारत ने खोला खाता
मैदान पर भारत के लिए पहला दिन शानदार रहा। महिला पेयर्स लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में माल्टा को टाई-ब्रेक में हराकर भारत का खाता खोला। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 7-1 से जीता, लेकिन माल्टा ने दूसरा सेट 4-3 से अपने नाम कर मुकाबले को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया। निर्णायक क्षणों में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम दिखाया और जीत अपने नाम कर ली।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 2:45 AM IST