
महिला टेस्ट में भारत जीत के बेहद करीब
New Delhi: ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच में भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। मुकाबले के तीसरे दिन के दूसरे सेशन तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 305 रन बना लिए हैं। टीम की अब कुल बढ़त 420 रन हो गई है। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं और उसे जीत के लिए अभी 327 रन की जरूरत है, जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं।
यास्तिका (158 गेंद में 14 चौके से 158 रन) इस मशहूर मैदान पर पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं जिससे भारत ने तीसरे दिन चाय के विश्राम से पहले दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।
भारतीय टीम ने दिन का आगाज 1 विकेट पर 154 रन से किया था। स्मृति मंधाना (70), जेमिमा रोड्रिग्स (3) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने भारतीय पारी को संभाला। यास्तिका ने 113 रन की शानदार पारी खेली, यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। अभी ऋचा घोष 31 और सायली सतघारे 1 रन बनाकर क्रीज पर जमीं हुई हैं।
यास्तिका बनीं लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला
यास्तिका महिला टेस्ट क्रिकेट में लॉर्ड्स ग्राउंड पर शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले लॉर्ड्स पर सर्वोच्च स्कोर स्मृति मंधाना के नाम दर्ज था। उन्होंने इसी मैच की पहली पारी में 83 रन बनाए थे।
इसके अलावा यास्तिका भाटिया किसी भी टेस्ट मुकाबले की तीसरी व चौथी पारी में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले महिला टेसट मैच की तीसरी व चौथी पारी में भारत के लिए हाईएस्ट स्कोर संध्या अग्रवाल ने बनाया था। उन्होंने साल 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी।
457 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज क्रांति गॉड ने पहली ही गेंद पर टैमी ब्यूमोंट को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। यह ब्यूमोंट के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच भी है, लेकिन उनका विदाई मुकाबला यादगार नहीं बन सका। इसके बाद सायली सतघरे ने माया बाउचियर को एलबीडब्ल्यू कर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं। कप्तान हीदर नाइट भी केवल 13 रन बनाकर क्रांति गॉड की गेंद पर शॉर्ट लेग पर ऋचा घोष को कैच थमा बैठीं।
Location : New Delhi
Published : 13 July 2026, 1:51 AM IST