
एशिया कप में टीम इंडिया का जलवा जारी
New delhi: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
शेफाली और दीप्ति की धमाकेदार बल्लेबाजी
भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और मैच अपने नाम करने में सफल रहे। बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, दिलारा अख्तर ने 21, निगार सुल्ताना ने 19, शोभना मोस्तारी ने 18, जुआरिया फेरदोस ने 14, फाहिमा खातून ने 14 और शर्मिन अख्तर ने एक रन बनाए।
भारतीय स्पिनरों का बरपा कहर
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा को दो विकेट मिले। वहीं, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक सफलता अपने नाम की। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को लगातार झटके दिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फेरदौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शर्मीन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।
Location : New delhi
Published : 10 September 2026, 11:46 PM IST