आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में अहम बदलाव करते हुए आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम अब नए सिरे से तैयारी में जुट गई है।

दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव (Img: Internet)
New Delhi: आईपीएल 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में बड़ा बदलाव कर दिया है। सभी टीमें टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली ने टीम में क्या बदलाव किया है।
दरअसल, फ्रेंचाइजी ने अपने फील्डिंग कोच में बदलाव किया है। आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को आगामी सीजन के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर करते हुए जॉन मूनी को फील्डिंग कोच बनाए जाने का एलान किया।
IPL 2025: आईपीएल 2025 में आरसीबी का जलवा, पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में पहुंची टीम
बता दें कि जॉन मूनी ने आयरलैंड के लिए 2006 से 2015 के बीच 9 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने करियर में 64 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। वनडे की 55 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 23.48 की औसत से 963 रन बनाए और गेंदबाजी में 48 विकेट हासिल किए। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 231 रन बनाए और 10 विकेट अपने नाम किए।
दिल्ली के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। टीम टॉप-4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने 14 लीग मैचों में से 7 में जीत दर्ज की थी, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था।
IPL Auction 2026: आईपीएल में एक करोड़ में बिका देवरिया का सितारा, नमन तिवारी ने रचा इतिहास
पिछले सीजन यानी 2025 आईपीएल से पहले भी दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। टीम ने अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। पंत की जगह अक्षर पटेल को टीम की कमान सौंपी गई थी। पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। दिल्ली से अलग होने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ थामा। पिछले सीजन वह लखनऊ की कप्तानी करते नजर आए थे, हालांकि टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।
बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं।