Asian Games 2026: हॉकी में मलेशिया को हराकर भारत ने Gold जीतने के साथ 2028 ओलंपिक में सीधे जगह बनाई…

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई किया। हरमनप्रीत और जुगराज सिंह ने भारत के लिए गोल किए।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 3 October 2026, 5:21 PM IST

New delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालिफाई कर लिया। फाइनल से पहले FIH और Hockey India ने स्पष्ट किया था कि एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक विजेता LA 2028 के लिए सीधा स्थान हासिल करेगा।

हरमनप्रीत ने दिलाई शुरुआती बढ़त

मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबाव बनाने की कोशिश की। पेनल्टी कॉर्नर के मौके को कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैगफ्लिक के जरिए गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। हालांकि मलेशिया ने जल्द ही वापसी करते हुए गोल दाग दिया और स्कोर बराबर कर दिया। पहले क्वार्टर के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: नागोया के आसमान में गूंजा ‘जन-गण-मन’, तिरंगे के सामने सिर झुकाने को मजबूर हुई पाकिस्तानी टीम

जुगराज सिंह ने फिर भारत को आगे किया

दूसरे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और जुगराज सिंह ने मौके को गोल में बदलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया।

मलेशिया ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसके हमलों को रोकते हुए बढ़त कायम रखी।

गोल्ड के साथ मिला ओलंपिक टिकट

Malaysia पर जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्वर्ण के साथ टीम ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक(los angeles olympics) के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया।भारत फाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर पहुंचा था, जबकि मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इस स्वर्ण के बाद हरमनप्रीत सिंह लगातार दो एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले भारतीय कप्तान बनने की उपलब्धि हासिल करते हैं। वहीं मनप्रीत सिंह तीन अलग-अलग एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

महिला हॉकी टीम भी 2 अक्टूबर को चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत चुकी है और उसने भी 2028 ओलंपिक के लिए सीधा स्थान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 11 साल की उम्र में खोए माता-पिता, अब World Champion को हराकर जीता Gold, Aman Sehrawat ने रचा इतिहास

भारत के पदकों में जुड़ा एक और Gold

पुरुष हॉकी में स्वर्ण के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या भी बढ़ी है। इस जीत के साथ भारत के खाते में स्वर्ण पदकों कि कुल संख्या 21 हो गई है। 

Location :  New Delhi

Published :  3 October 2026, 5:18 PM IST