बड़ी खबर: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, जानिये पूरा माजरा

दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को मेडिकल छात्रा द्वारा लगाए गए दुष्कर्म, मारपीट और शादी का झांसा देने के गंभीर आरोपों के बाद बंगाल के हुगली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 11 August 2026, 3:03 PM IST

New Delhi: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को गंभीर मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक मेडिकल छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की है। इस घटना से खेल जगत में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई दम दम थाना क्षेत्र के इमामी सिटी से की है। इससे पहले, जून के महीने में पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

रात में घर से निकला लकड़ी ठेकेदार, सुबह बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव; बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह

तीन साल के रिश्ते और शादी का झांसा देने का दावा

शिकायतकर्ता मेडिकल छात्रा का आरोप है कि वह और अभिषेक पोरेल पिछले तीन वर्षों से रिलेशनशिप में थे। पीड़िता का कहना है कि क्रिकेटर ने उसे शादी का झांसा दिया और इसी भरोसे के तहत उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं और पोरेल ने अपने वादे से मुकरते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

“मेरा मेरे पति गे है”…इतना कहकर नोएडा की महिला पहुंची थाने की चौखट, अब कैसे सुलझेगा मामला?

मारपीट और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज

छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने विरोध किया तो अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं जैसे- 64(1), 69, 115(2), 351(3) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  New Delhi

Published :  11 August 2026, 3:00 PM IST