हिंदी
IPL मिनी-ऑक्शन के लिए कुल 1,355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। कुल 45 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इनमें से सिर्फ़ दो भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कि ये दो खिलाड़ी कौन हैं..
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए मिनी-ऑक्शन
New Delhi: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है। कुल 1,355 खिलाड़ियों ने इसके लिए रजिस्टर किया है, जिसमें 1,062 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सिर्फ़ 77 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यानी सिर्फ 1355 सिर्फ 77 ही बिक पाएंगे। इसके अलावा 1,355 खिलाड़ियों में से 45 का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इसका मतलब है कि वे 2 करोड़ रुपये से कम में नहीं बिकेंगे। इन 45 खिलाड़ियों में से सिर्फ़ दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं वे कौन हैं।
वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। बाकी कैप्ड और अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की कीमतें कम हैं। मालूम हो कि अय्यर को पिछले साल KKR ने ₹23 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, उनका परफॉर्मेंस उस कीमत के आस-पास भी नहीं था। रवि बिश्नोई को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹11 करोड़ में रिटेन किया था। उनकी परफॉर्मेंस भी कुछ खास शानदार नहीं थी, इसलिए दोनों को रिलीज़ कर दिया गया। अब वे मिनी ऑक्शन में दिखेंगे।
गौरतलब हो कि ग्लेन मैक्सवेल का नाम मिनी ऑक्शन में शामिल नहीं है। उन्होंने रजिस्टर नहीं किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। पिछले सीजन में उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहा था। फिर उन्हें सीजन के बीच में चोट लग गई, जिसके बाद मिशेल ओवेन को शामिल किया गया। मैक्सवेल को 4.2 करोड़ में साइन किया गया था।
इस सीजन में मैक्सवेल ने 7 मैच खेले और सिर्फ 48 रन बनाए। नतीजतन, उन्हें रिलीज कर दिया गया है। उम्मीद थी कि वह अगले सीजन में दिखाई देंगे। हालांकि, अपना नाम शामिल न करके उन्होंने क्रिकेट फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वह भी IPL से रिटायर होने वाले हैं या इंडियन प्रीमियर लीग छोड़कर PSL में खेलेंगे? बता दें कि मोईन अली और फाफ डु प्लेसिस ने IPL का यह सीजन छोड़कर PSL खेलने का फैसला किया है।