
बिहार सड़क हादसा
Muzaffarpur, Bihar: जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान दो सगी बहनों की मौत हो गई। बड़ी बहन रुचि केनरा बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर कार्यरत थीं, जबकि छोटी बहन सुरुचि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में PO थीं। हादसे में बड़ी बहन का सिर कट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बहनें रविवार की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रही थीं। वे पटना से दानापुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी ट्रेन से मुजफ्फरपुर आ रही थीं। जैसे ही ट्रेन भगवानपुर ओवरब्रिज के समीप धीमी हुई, बड़ी बहन रुचि उतरने लगीं। उसी दौरान उनका पैर फंस गया और वे गिर पड़ीं। उन्हें बचाने के प्रयास में छोटी बहन सुरुचि भी ट्रेन से नीचे गिर गईं। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार बढ़ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गईं।
Bijnor Crime News: युवती का प्राइवेट वीडियो: पड़ोसी ने ब्लैकमेल कर 16 महीने तक किया दुष्कर्म
बिहार सड़क हादसा
हादसे के बाद शव ट्रैक पर बिखर गए। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर जीआरपी और सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का UP चुनावों में टिकट पर बड़ा ऐलान, किन प्रत्याशियों को मिलेगा मौका?
पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला। उस पर लगातार कॉल आ रहा था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मृतका रुचि का पति बताया। इसी आधार पर दोनों की पहचान हुई। रुचि की शादी मधुबनी में हुई थी और उनके पति डिफेंस सर्विस में हैं। वहीं, छोटी बहन सुरुचि अविवाहित थीं। दोनों का मायका पटना में है और वर्तमान में वे मुजफ्फरपुर में किराये पर रह रही थीं। सदर थाना पुलिस अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में हादसा होने की बात सामने आई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Location : Muzaffarpur
Published : 15 September 2025, 2:20 PM IST
Topics : accident on railway track Bihar News Update Bihar News Muzaffarpur Breaking Muzaffarpur News