लड्डू गोपाल की छठी 9 को या 10 को? जानिए छठा दिन गिनने का सही गणित और पूजा का मुहूर्त

जन्माष्टमी के बाद लड्डू गोपाल की छठी की तारीख को लेकर असमंजस? 4 सितंबर के जन्म से छठा दिन 9 सितंबर को पड़ेगा। जानिए पंचामृत स्नान की विधि, काजल लगाने की परंपरा और कढ़ी-चावल के सात्विक भोग का धार्मिक महत्व। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 September 2026, 2:16 PM IST
google-preferred

New Delhi: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 4 सितंबर 2026 को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। अब जन्माष्टमी के बाद कान्हा के बाल स्वरूप 'लड्डू गोपाल' की छठी मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

हालांकि, भक्तों के बीच छठी की सही तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है कि यह 9 सितंबर को मनाई जाएगी या 10 सितंबर को। शास्त्रों और सनातन परंपराओं के अनुसार जन्म के ठीक छठे दिन छठी का संस्कार किया जाता है।

9 सितंबर को मनाई जाएगी लड्डू गोपाल की छठी

तारीख की उलझन इसलिए होती है क्योंकि कुछ श्रद्धालु जन्माष्टमी के दिन को पहला दिन मानकर गिनती शुरू करते हैं, तो कुछ अगले दिन से। पंचांग और पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, यदि 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया था, तो जन्म का छठा दिन 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को पूरा हो रहा है।

इसलिए अधिकांश मंदिरों और घरों में लड्डू गोपाल की छठी का उत्सव 9 सितंबर को ही आयोजित होगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर तिथि गणना के आधार पर 10 सितंबर की मान्यता भी मानी जा रही है।

वास्तु की 32 प्रवेश द्वार सीरीज का समापन: मुख्य और भलाट दिशा खोलेगी तरक्की के बंद रास्ते

ऐसे करें बाल गोपाल की सेवा

छठी के दिन नवजात शिशु की तरह लड्डू गोपाल को सुबह कच्चे दूध और पंचामृत से स्नान कराया जाता है। इसके बाद उन्हें नए पीले वस्त्र पहनाकर, चंदन का तिलक लगाकर सुंदर आभूषणों से सजाया जाता है। इस दिन बाल गोपाल को बुरी नजर से बचाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से काजल का टीका लगाने और उनके सिर से न्योछावर (राई-नमक या पैसे) घुमाकर नजर उतारने की विशेष धार्मिक परंपरा है।

वास्तु दोष से घर में बढ़ रहे हैं दुश्मन और नुकसान? जानें रोग और नाग द्वार के खौफनाक प्रभाव

कढ़ी-चावल का सात्विक भोग और ब्रज का उत्सव

छठी पूजन पर लड्डू गोपाल को कढ़ी-चावल का सात्विक भोग (बिना प्याज-लहसुन) लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ माखन-मिश्री, पेड़ा, मालपुआ, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित किए जाते हैं। मथुरा, वृंदावन और गोकुल के प्रमुख मंदिरों में इस दिन विशेष झांकियां सजाई जाती हैं और बधाई गीत गाकर लड्डू गोपाल का नामकरण व छठी उत्सव वात्सल्य भाव से मनाया जाता है।

Location :  New Delhi

Published :  7 September 2026, 2:16 PM IST

Related News

Advertisement