Chhath Arghya 2026: छठ पूजा में कब दें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य, नोट कर लें दोनों दिनों का शुभ समय

Chhath Puja 2026 की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हो गई है। जानिए 15 नवंबर को डूबते सूर्य का संध्या अर्घ्य शाम 5:27 बजे और 16 नवंबर को उगते सूर्य का ऊषा अर्घ्य सुबह 6:44 बजे देने का समय।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 1:34 PM IST

New Delhi: आज से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में इस पर्व को बेहद की अहम माना जाता है, जो खास तौर पर संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस दौरान मां 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती है और मां छटी मैया को प्रसन्न करती है।

जैसा कि आप जानते हैं कि यह हिंदू धर्म का सबसे कठिन व्रत है, जो कुल चार दिनों तक चलता है। इस महापर्व में सबसे अहम कार्य सूर्य को अर्घ्य देने का है। छठ पर्व में सूर्य संग उनकी बहन छठी मैया की उपासना की जाती है। इस पूरे महापर्व तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

वहीं अगले दिन यानी लास्ट डे उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा, जिसे उषा अर्घ्य कहा जाता है। यह परंपरा भी काफी महत्वपूर्ण है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि इस बार छठ पूजा ये दोनों अर्घ्य कब और किस समय देने हैं।

छठ पूजा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवायइजरी जारी की ,किन रास्तों पर वाहनों की पाबंदी

डूबते सूर्य का अर्घ्य

हिंदू धर्म के अनुसार, जैसा कि आप ऊपर जान ही चुके हैं कि छठ महापर्व का सबसे महत्वपूर्ण दिन तीसरा और चौथा दिन होता है। तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देने का समय 15 नवंबर 2026 की शाम 5 बजकर 27 मिनट है। इस अवसर पर महिलाएं पूजा सामग्री और मौसमी फलों से सजी टोकरी लेकर घाट पहुंचकर सूर्य देव को अर्घ्य देती है।

सूर्य को अर्घ्य देने का समय (Img- Pinterest)

उषा अर्घ्य का समय

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, छठ के महापर्व का अंतिम दिन 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने वाले लोग उगते हुए सूर्य को दूसरा 'अर्घ्य' देंगे, जिसे 'ऊषा अर्घ्य' कहा जाता है। इसके बाद छठी मैया की पूजा की जाएगी और 'प्रसाद' ग्रहण किया जाएगा।

इसके साथ ही, महिलाएं अपना 36 घंटे का 'निर्जला' (बिना पानी के) व्रत संपन्न करेंगी। 'पंचांग' (हिंदू कैलेंडर) के अनुसार, 16 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6:44 बजे होगा।

छठ पूजा 2026 का कैलेंडर

जैसा कि आप जानते ही हैं कि छठ पूजा 2026 का भव्य त्योहार चार दिनों तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से 'नहाय-खाय' से हो चुकी है। इसके बाद 14 नवंबर को 'खरना', 15 नवंबर को 'संध्या अर्घ्य' (डूबते सूर्य को अर्घ्य) और 16 नवंबर को 'ऊषा अर्घ्य' (उगते सूर्य को अर्घ्य) होगा। छठ का त्योहार 'ऊषा अर्घ्य' के साथ संपन्न होगा, जिसके बाद व्रत रखने वाले लोग अपना 36 घंटे का निर्जला (बिना पानी के) व्रत खोलेंगे।

दिल्ली में छठ पूजा पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, हाईकोर्ट और सभी अदालतें भी रहेंगी बंद

छठ से जुड़ी गतिविधियां

1. अपने परिवार की छठ परंपराओं के अनुसार ज़रूरी चीज़ों और कामों को व्यवस्थित करें।
2. एक विशेष कार्ड डिज़ाइन करें, जिसमें आपका अपना संदेश और नाम शामिल हो।
3. छठ के महत्व और परंपराओं को सरल और बच्चे की उम्र के अनुकूल तरीके से समझाएं।
4. परिवार की किसी साझा याद को एक कहानी का रूप दें और उसे अपनी आवाज़ में सुनाएं।

Location :  New Delhi

Published :  13 November 2026, 1:34 PM IST