दुनिया के सबसे तेज तैराक बने विनयका महाजन: जिनेवा लेक में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कांप उठे अमेरिका-ब्रिटेन के दिग्गज

पठानकोट के विनयका महाजन ने लेक जिनेवा में 13 किमी की सीमा पार ओपन वॉटर स्विमिंग जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस रेस को जीतने वाले और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 1:07 PM IST

Chandigarh: दुनिया की सबसे खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली 'लेक जिनेवा' इस बार भारत के गौरव की गवाह बनी। मोंटेसरी कैम्ब्रिज स्कूल पठानकोट के असाधारण तैराक विनयका महाजन ने लेक जिनेवा स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'लेक क्लासिक' में वो कर दिखाया जिसकी कल्पना बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर पा रहे थे।

13 किलोमीटर की इस बेहद कठिन ओपन वॉटर स्विमिंग प्रतियोगिता की शुरुआत स्विट्जरलैंड के लुसाने से हुई थी, जिसका अंत फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में हुआ। विनयका ने न केवल इस दूरी को तय किया, बल्कि दो देशों को जोड़ने वाले इस बर्फीले पानी में तिरंगा फहराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया।

अमेरिका-ब्रिटेन के सूरमाओं को पछाड़ा, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कोई आसान डगर नहीं थी। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे देशों के विश्वस्तरीय तैराकों ने हिस्सा लिया था। इन सभी दिग्गजों के बीच विनयका महाजन ने पानी की लहरों को चीरते हुए पहला स्थान हासिल किया।

बटाला में भीषण सड़क हादसा: पठानकोट से अमृतसर जा रही अल्टो कार के उड़े परखच्चे, 4 युवकों की मौके पर ही मौत

अपनी जादुई रफ्तार से उन्होंने इस सीमा पार तैराकी को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 'पहले भारतीय' बनने का गौरव हासिल किया। सबसे बड़ी बात यह रही कि विनयका ने पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वे अब इस 13 किलोमीटर के लुसाने-एवियन-लेस-बैंस ट्रैक को सबसे कम समय में पार करने वाले दुनिया के सबसे तेज तैराक बन गए हैं।

सालों की तपस्या और जज्बे ने दिलाया अंतरराष्ट्रीय मुकाम

इस ऐतिहासिक पल के बाद विनयका की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल में जश्न का माहौल है। स्कूल के अध्यक्ष विनोद महाजन, उपाध्यक्ष आकाश महाजन और डायरेक्टर व प्रिंसिपल रश्मि अहलूवालिया ने विनयका की इस असाधारण सफलता पर गर्व जताया।

सतलुज, घग्गर और रावी नदी ने मिलकर बदली पंजाब की कहानी: बाढ़ से 3.5 लाख लोग प्रभावित, पठानकोट में तबाही का मंजर

उन्होंने कहा कि विनयका की यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह देश के हर उस युवा के सपनों की उड़ान है जो सीमित संसाधनों में भी आसमान छूना चाहता है। विनयका की यह जादुई जीत अब भारत के भविष्य के ओपन वॉटर स्विमर्स के लिए एक नया पैमाना (बेंचमार्क) स्थापित कर चुकी है और युवाओं को कुछ अलग करने की प्रेरणा दे रही है।

Location :  Chandigarh

Published :  14 July 2026, 1:07 PM IST