पत्नी को मनाने गया था पति, लेकिन मायके में हुआ ऐसा कांड कि दो घरों में बिछ गई मातम की चादर

पंजाब के तरनतारन जिले में पत्नी को मनाने मायके पहुंचे युवक की कथित तौर पर उसके साले ने तेल डालकर आग लगा दी। युवक की मौत हो गई, जबकि बचाने आई आरोपी की भाभी भी गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 July 2026, 8:06 AM IST
google-preferred

Tarn Taran: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव संघा में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाकर घर ले जाने के लिए उसके मायके पहुंचे थे। लेकिन बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए साले ने युवक पर तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विवाद ने लिया खौफनाक रूप

जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह और उनके ससुराल पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान साले साजन सिंह ने कथित तौर पर लवप्रीत पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बचाने आई भाभी भी बनी हादसे का शिकार

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आरोपी की भाभी गुरजीत कौर बीच-बचाव के लिए आगे आईं। आग बुझाने की कोशिश में वह भी उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लवप्रीत सिंह की मौत हो गई। बाद में इलाज के दौरान गुरजीत कौर ने भी दम तोड़ दिया।

सावधान यूपी वालों! रात में दिखेगा मानसून का असली रौद्र रूप, 90% जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें IMD की बड़ी चेतावनी

आरोपी भी झुलसा, अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना में आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की निगरानी में उसका उपचार जारी है और चिकित्सकीय स्थिति के अनुसार उससे पूछताछ की जाएगी।

गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इन निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को मिली जिम्मेदारी

घटना का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Tarn Taran

Published :  4 July 2026, 8:05 AM IST

Advertisement