पंजाब में नशे का खूनी खेल: पैसे और ड्रग्स देने से मना करने पर किशोर को सरेआम किरच से गोदा, अस्पताल में तोड़ा दम
पंजाब के तरनतारन के गांव जोधपुर में महज 200 रुपये और नशे के लिए 17 वर्षीय किशोर एकनूर सिंह की किरच मारकर हत्या कर दी गई। पैसे छीनने का विरोध करने पर आरोपी गिंदर सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।