
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस घटना के बाद तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बता दें कि सोनीपत में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने पोस्ट करते हुए जिम्मेदारी ली। जिसने पूरी घटना में एक नया मोड़ लाकर रख दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पोस्ट वीरेंद्र चरण ने की है, जिसे गैंग का शार्प शूटर कहा जाता है। पोस्ट में वीरेंद्र चरण ने पुरानी रंजिश की बात कही।
इसके साथ ही वीरेंद्र चारण ने अपने विरोधियों को खुली चेतावनी भी दी और कहा कि हमारे दुश्मन तैयार रहें और अपनी अर्थी का सामान अपने घर की चौखट पर रख लें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर की पहचान गोहाना में बिजेंद्र पहल नाम से हुई है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी है। हालांकि, पुलिस द्वारा पूरी जांच करने के बाद ही सब साफ हो पाएगा।
घटनास्थल में जांच करती हुई पुलिस (Img- X)
हरियाणा के नूंह में शिक्षा की कैसी तस्वीर? स्कूल छोड़ मदरसों में पढ़ रहे हजारों बच्चे
वीरेंद्र चरण की पोस्ट के अनुसार, यह हत्या 2021 की एक पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। पोस्ट में दावा किया गया है कि उस समय बिजेंद्र पहल ने रामपाल बड़ौदा पर जानलेवा हमला किया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि उस हमले के दौरान रामपाल के हाथ-पैर टूट गए थे। जिसके बाद वीरेंद्र चरण ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इस पोस्ट पर भी जांच कर रही है।
साथ ही संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हत्या वास्तव में किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई और मकसद है। गिरोह के दावों और इस पूरी घटना के बारे में असल स्थिति, जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी।
Location : Sonipat
Published : 14 November 2026, 9:58 AM IST