पानीपत के अस्पताल में इलाज या खेल? पैर टूटने पर भर्ती हुई महिला के दिल में जबरन डाल दिया स्टेंट, FIR दर्ज

पानीपत के पार्क अस्पताल में पैर की हड्डी टूटने पर भर्ती हुई महिला की मौत के बाद हड़कंप। परिजनों का आरोप- आयुष्मान कार्ड से पैसे बनाने के लिए बिना सहमति दिल में स्टेंट डाला और अनपढ़ पति के फर्जी साइन किए। डॉक्टर पर FIR दर्ज।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 July 2026, 10:36 AM IST

Panipat: गाजियाबाद में स्कूटी की टक्कर से 42 वर्षीय गुड्डी देवी के पैर की हड्डी टूट गई थी। बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन 24 जुलाई को उन्हें पानीपत के जीटी रोड स्थित पार्क हॉस्पिटल ले गए।

परिजनों को उम्मीद थी कि डॉक्टर पैर की हड्डी का ऑपरेशन करेंगे, लेकिन अस्पताल के भीतर एक ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आरोप है कि शनिवार को डॉक्टरों ने परिजनों को बिना कोई जानकारी दिए महिला के दिल की नसों में स्टेंट डाल दिए और फिर आईसीयू में भर्ती करा दिया, जहां उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मौत के मुंह में भी नहीं छूटा साथ: पानीपत में एक को डूबता देख दूसरे दोस्त ने लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

फर्जी हस्ताक्षर और आयुष्मान कार्ड का लालच

मृतका के पति भगवानदीन और बेटे का कहना है कि वे दोनों अनपढ़ हैं और सिर्फ अंगूठा लगाते हैं। जब डॉक्टरों ने कागजों पर दस्तखत मांगे, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने खुद ही सहमति पत्र पर अंग्रेजी में फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।

मृतका के बेटे कुलदीप ने सीधा आरोप लगाया है कि मां के आयुष्मान कार्ड से ज्यादा पैसे ऐंठने के चक्कर में अस्पताल ने गैर-जरूरी स्टेंट डालकर उनकी जान जोखिम में डाली।

पानीपत में खूनी बवाल: शादी में AC बंद होने पर होटल मालिक के बेटे को 20 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें कैसे शुरू हुआ मामला

अस्पताल की सफाई और पुलिसिया कार्रवाई

दूसरी ओर, पार्क अस्पताल की सीईओ सपना का कहना है कि पैर के ऑपरेशन से पहले फिटनेस जांच में दो नसें ब्लॉक पाई गई थीं, जिसके बाद परिजनों की सहमति से ही स्टेंट डाले गए थे और मौत की वजह हृदयगति रुकना है।

हालांकि, परिजनों की तहरीर पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही से मौत, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच जारी है।

Location :  Panipat

Published :  27 July 2026, 10:36 AM IST