Ludhiana News: त्योहार की खुशियों के बीच घर में पसरा मातम, होजरी कारोबारी ने खुद को मारी गोली

पंजाब के लुधियाना में साउथ बाईपास के पास गोली लगने से एक होजरी व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच से आत्महत्या की संभावना का संकेत मिलता है। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटा लिए हैं और मामले की जांच चल रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 November 2026, 5:38 PM IST

Ludhiana: पंजाब के लुधियाना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने त्योहार की खुशियों के बीच अपने घर में मातम फैला दिया।

बता दें कि शहर के साउथ बाईपास पर आज दोपहर होजरी कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने खुद पर गोली चला दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कनपटी में लगी गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत इलाके में पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबारी ने कनपटी पर गोली चलाई है, जिसके निशान पुलिस को मिले हैं। इस आधार पर पुलिस इस हादसे को आत्महत्या का नाम दे रही है और अब इसी एंगल से आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

पंजाब में इंसाफ रैली : राहुल गांधी ने किसको घेरा! बोले- पांच मिनट में बता दूंगा कौन सच बोल रहा है

पुलिस अधिकारियों का बयान

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज यानी शुक्रवार दोपहर ईस्टवुड के पास वेस्टर्न लिविंग के नजदीक हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई, वह भारी बल के साथ घटनास्थल पहुंची गई। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है, क्योंकि कारोबारी को गोली कनपटी में लगी है।

अस्पताल में हुई मौत

घटना के तुरंत बाद घायल व्यवसायी को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में बदलने लगा सियासी खेल? AAP के कई विधायक BJP-कांग्रेस के संपर्क में, टिकट बंटवारे ने बढ़ाई बेचैनी

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस उन परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिनकी वजह से यह कदम उठाया गया। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों, परिवार के सदस्यों और व्यावसायिक सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। एक फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

Location :  Ludhiana

Published :  6 November 2026, 5:38 PM IST