सोनीपत में दिखा कलयुग का खौफनाक रूप: जुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद, नशा मुक्ति केंद्र से लौटे बेटे पर हत्या का शक

सोनीपत के खरखौदा स्थित थाना कलां गाँव में एक बुजुर्ग का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के इकलौते बेटे को हिरासत में लिया है, जो कुछ ही दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से आया था।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 June 2026, 2:21 PM IST

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले में आने वाले खरखौदा के गाँव थाना कलां में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के भीतर से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत की खबर जैसे ही गाँव में फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान गाँव थाना कलां निवासी सरदार के रूप में हुई है।

मंगलवार की सुबह उनका शव उनके अपने ही घर के कमरे में पड़ा हुआ मिला। इस खौफनाक मंजर को देखकर परिजनों और पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

नशा मुक्ति केंद्र से लौटे बेटे पर गहराया हत्या का शक

घटना की गंभीरता को देखते हुए खरखौदा थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों की टीम तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच की सुई सीधे मृतक बुजुर्ग के बेटे ब्रह्मदास की तरफ घूम गई है।

ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ब्रह्मदास लंबे समय से हेरोइन और अन्य घातक नशों का आदी है। वह अपनी इस लत के कारण अक्सर घर में विवाद करता था। परिजनों ने उसे सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था, जहाँ से वह करीब एक महीने पहले ही वापस घर लौटा था।

हरियाणा में भारी बवाल: हांसी सचिवालय के सामने ग्रामीणों ने फोड़े मटके, तोड़ीं पुलिस बैरिकेडिंग; जानिए क्या हैं मांगें?

घटनास्थल से मिले खून से सने कपड़े, फोरेंसिक टीम मुस्तैद

वारदात के बाद से ही आरोपी बेटा ब्रह्मदास घर से अचानक गायब हो गया था, जिसने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही, पुलिस को घर के भीतर तलाशी के दौरान खून से सने हुए कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने इन कपड़ों को अपने कब्जे में लेकर सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि हत्या की इस वारदात को बेहद शातिराना ढंग से अंजाम देने की कोशिश की गई है।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अफसरों के विदेशी दौरों पर लगाई रोक, जानें इसके पीछे की वजह

विभिन्न पहलुओं से पुलिस की गहन जांच जारी

खरखौदा थाना पुलिस ने बुजुर्ग सरदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस मामले के हर छोटे-बड़े पहलू और रंजिश के एंगल से गहनता से जांच कर रही है। परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि वारदात के वक्त घर में क्या हुआ था और इस हत्याकांड के पीछे असली वजह सिर्फ नशा थी या कोई संपत्ति का विवाद।

Location :  Sonipat

Published :  23 June 2026, 2:21 PM IST