
फ्री में मिलेंगे आईफोन 17 (Img- Pinterest)
Chandigarh: आपने अक्सर धार्मिक आयोजनों में पूड़ी-सब्जी, हलवा या कढ़ी-चावल के लंगर के बारे में सुना होगा, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'राजा द किंग' ने 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर लगाने की घोषणा की है।
इस आयोजन में भाग्यशाली लोगों को बिल्कुल मुफ्त में आईफोन 17 दिया जाएगा। इससे पहले 500 रुपये के नोट बांटकर इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले राजा द किंग के इस कदम से हर कोई हैरान है।
'राजा द किंग' (जिनका असली नाम राकेश त्रेहान बताया जाता है) ने मीडिया की मौजूदगी में फोन बांटने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पहले आईफोन 16 और 17 दोनों मॉडल बांटने की योजना थी। लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर किसी को पुराना मॉडल मिला, तो वह असंतुष्ट हो सकता है।
इसी वजह से आईफोन 16 को लिस्ट से हटा दिया गया और अब सिर्फ आईफोन 17 बांटे जाएंगे। शुरुआत में चंडीगढ़ और मोहाली के निवासियों को 10 आईफोन दिए जाएंगे, जिसके बाद 12 अन्य शहरों में भी ऐसे ही लंगर लगाए जाएंगे।
खुद को क्रिप्टो ट्रेडर बताने वाले राकेश त्रेहान का दावा है कि वे सीधे 'जय माता दी' से सपने में बात करते हैं और यह सब उन्हीं का निर्देश है। पैसों के स्रोत पर उन्होंने कहा कि ये सारे पैसे माता के ही हैं।
अपने आलोचकों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "दान करने से आज तक कोई कंगाल नहीं हुआ। एक रुपया दान करने पर मुझे भगवान की कृपा से करोड़ों वापस मिलते हैं।" फिलहाल इस मुफ्त आईफोन लंगर को लेकर युवाओं में भारी उत्सुकता देखी जा रही है।
Location : Chandigarh
Published : 19 September 2026, 10:09 AM IST
Topics : Chandigarh News iPhone Langar iPhone 17 Viral News