“दिलजीत करते थे लड़कियों के साथ गलत व्यवहार…?” Bishnoi ने फायरिंग कर मैनेजर को बनाया शिकार

हरयाणा के करनाल जिले में पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर कथित फायरिंग की चर्चा ने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नामों ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया, जबकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार किया है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 May 2026, 6:08 PM IST

Karnal: हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में उस समय हलचल बढ़ गई जब सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल होने लगीं। इन पोस्ट में दावा किया गया कि पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग करवाई गई है।

पोस्ट कथित तौर पर टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई थी। इनमें कहा गया कि ऑस्ट्रिया-मेड हथियार से गोलियां चलाई गईं और इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों का हाथ है।

हालांकि पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि गांव में गोली चलने की कोई घटना सामने नहीं आई है। पुलिस ने परिवार से भी बातचीत की, लेकिन वहां से भी किसी वारदात की पुष्टि नहीं हुई।

Prateek Yadav Death: मौत से 24 घंटे पहले तक एक्टिव थे प्रतीक यादव, आखिरी पोस्ट अब वायरल

दिलजीत दोसांझ की टीम पर लगाए गए आरोप

वायरल पोस्ट में Diljit Dosanjh, उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पोस्ट में दावा किया गया कि टीम से जुड़े कुछ लोगों पर लड़कियों के शोषण और कथित फर्जी शो के जरिए फायदा उठाने जैसे आरोप पहले भी लगाए गए थे।

पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया टूर का जिक्र करते हुए कहा गया कि पंजाब की एक लड़की को कथित तौर पर झांसे में लिया गया। हालांकि इन आरोपों की किसी आधिकारिक एजेंसी या पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से भी फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद फैंस और आम लोग लगातार मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Gorakhpur: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ी हलचल

मामले ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है। Anurag Dhanda ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह महज संयोग नहीं बल्कि पंजाब और पंजाबी कलाकारों को डराने की कोशिश है। अनुराग ढांडा ने दावा किया कि दिलजीत दोसांझ को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

हालांकि भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल दावों और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। जांच एजेंसियां भी इस बात की पड़ताल कर सकती हैं कि वायरल पोस्ट के पीछे कौन लोग हैं और उनका उद्देश्य क्या था।

Location :  Karnal

Published :  13 May 2026, 5:34 PM IST