Chandigarh Murder: पुलिस मुख्यालय से चंद कदम दूर महिला की बेरहमी से हत्या, पत्थरों से कुचला सिर

चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय से लगभग 100 कदम की दूरी पर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्थरों से कुचलकर उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस महिला की पहचान करने, हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने और कातिल को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 12:05 PM IST

Chandigarh: पंजाब-हरियाणा में अपराध के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है और अब हद इतनी हो गई है कि आरोपी को पुलिस का भी कोई भय नहीं है। एक ऐसा ही मामला चंड़ीगढ़ शहर में देखने को मिल रहा है। पुलिस मुख्यालय से करीब 100 कदम की दूरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और पुलिस को इसकी कानों-कान भनक भी नहीं लगी।

बता दें कि हत्यारे ने महिला को पत्थरों से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया और आज सुबह उसका शव बरामद हुआ। जैसे ही यह घटना लोगों के सामने आई, पूरे इलाके में सनसन फैल गई।

राहगीर को दिखा शव

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के शव को सबसे पहले एक राहगीरी ने देखा और तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई, वह मौके स्थल पर पहुंची और अपने कार्य में जुट गई। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि हत्यारे ने महिला के सिर पर कई बार वार किए, जिसके चलते सिर बुरी तरह कुचल गया और महिला की पहचान करने में परेशानी आ रही है।

चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय (Img- X)

पंजाब के पास हार्दिक, ओमरजई और यानसेन की ताकत; मुंबई के पास बुमराह-अर्शदीप की घातक जोड़ी

बदले की आशंका

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह हत्यारे ने महिला का सिर कुचला है, उसने किसी दुश्मन का बदला निकला है। पुलिस के अनुसार, हत्यारे ने बेहद दर्दनाक तरीके से हत्या का अंजाम दिया है। वहीं पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि महिला अविवाहित है और किसी मिडिल क्लास से तालुक रखती है।

Punjab Air Pollution: दिवाली के पटाखों ने पंजाब की हवा में घोला जहर, लुधियाना-जालंधर का AQI 500 तक पहुंचा

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंचकर ही पुलिस अपने कार्य में जुट गई और पूरे इलाके का निरीक्षण कर रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा भी चेक कर रही है ताकि घटना से जुड़े कुछ सुराग उनके हाथ लगें। इसके अलावा पुलिस मृतक की पहचान और हादसे की वजह भी खंगाल रही है। वहीं आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।

Location :  Chandigarh

Published :  13 November 2026, 12:05 PM IST