मासूम की चीख दबाने के लिए तोड़ा हाथ: बठिंडा में 9 साल की बच्ची से हैवानियत के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा में 9 वर्षीय मासूम से हैवानियत के बाद पीड़िता अस्पताल में जेर-ए-इलाज है। आरोपी 60 वर्षीय मकान मालिक गिरफ्तार हो चुका है। जानिए कैसे एक समाज सेवी संगठन की मदद से बच्ची को इलाज मिला और पुलिस की कार्रवाई कहाँ तक पहुंची।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 July 2026, 12:16 PM IST

Bathinda: पंजाब के बठिंडा में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस और स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड में है। बीते दिन 60 वर्षीय मकान मालिक की दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची फिलहाल बठिंडा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है।

हमले में बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया था और सिर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है ताकि सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

बेबस परिवार और बुजुर्ग मकान मालिक का काला सच

पीड़ित बच्ची का परिवार बेहद दुखद परिस्थितियों से गुजर रहा है। मां के देहांत के बाद मासूम अपने पिता और दो छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाल रही थी। आरोपी, जो एक ट्रांसफार्मर कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है, उसने बच्ची की इसी बेबसी का फायदा उठाया।

शोक में बदली अमरनाथ यात्रा! बठिंडा हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी,चीख-पुकार के बीच तीन लोगों ने तोड़ा दम

बीते दिन जब बच्ची घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसके साथ घिनौना काम किया। मासूम ने जब विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने डंडों से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया और सिर पर वार कर दिया।

समाजसेवियों की तत्परता से अस्पताल पहुंची बच्ची

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी हरिओम ठाकुर और उनकी टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ बच्ची को बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बठिंडा में किसानों और पुलिस में टकराव, आंसू गैस के गोले दागे; जानें क्यों?

उधर, कैनाल थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी (SHO) दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पोक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Location :  Bathinda

Published :  26 July 2026, 12:16 PM IST